{"_id":"65fae78c6db06836bf0a31bc","slug":"after-inquiring-about-the-well-being-of-an-elderly-person-he-broke-his-fd-and-spent-rs-5-lakh-ashram-news-c-340-1-del1011-43115-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: बुजुर्ग का हालचाल पूछकर एफडी तोड़ 5 लाख उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: बुजुर्ग का हालचाल पूछकर एफडी तोड़ 5 लाख उड़ाए
विज्ञापन
ठगी के दौरान आरोपी ने पीड़ित का फोन हैक कर लिया था
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में एक बुजुर्ग के साथ चौंकाने वाले तरीके से साइबर ठगी की गई। दरअसल ठग ने बुजुर्ग को कॉल कर उनका हालचाल पूछा। इसके बाद उनकी एफडी के बारे में पूछने लगा। बुजुर्ग के नहीं बताने पर भी कुछ ही देर बाद उनकी एफडी तोड़कर पांच लाख की रकम दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दी गई।
उत्तर-पूर्वी जिले की साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस कॉल डिटेल रिकॉर्ड के अलावा उस बैंक खाते की पड़ताल कर रही है, जिसमें रकम ट्रांसफर हुई। वारदात के दौरान आरोपी ने बुजुर्ग का फोन हैक कर लिया था।
पुलिस के मुताबिक, सुधीर कुमार (बदला हुआ नाम) अशोक नगर के मीत नगर इलाके में रहते हैं। 22 फरवरी को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉलर ने उनसे हालचाल पूछा। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने उनका फोन हैक कर लिया। बात करते-करते आरोपी ही उनका फोन चलाने लगा।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपी पूछने लगा कि आपकी एफडी है क्या। बुजुर्ग का कहना है कि उन्होंने एफडी की बात से इन्कार कर दिया। इसके बाद आरोपी ने कॉल काट दी। कुछ देर बाद बुजुर्ग के पास एक कॉल आई। कॉलर ने बताया कि आपकी एफडी तोड़कर रकम किसी दूसरे बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी गई है। इसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की। छानबीन के बाद पुलिस ने सोमवार को मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।