फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Aftab narco test matches with the police investigation report

Delhi: आफताब के नार्को टेस्ट का पुलिस की जांच रिपोर्ट से मिलान, कातिल को सता रही सुरक्षा की चिंता

Wed, 28 Dec 2022 10:54 PM IST
Digvijay Singh पुरुषोत्तम वर्मा, दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 28 Dec 2022 10:54 PM IST
सार

श्रद्धा हत्या मामले में जांच पर नजर रखने वाले दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आफताब की नार्को टेस्ट की रिपोर्ट करीब आठ पेज की है। रोहिणी स्थित फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला(एफएसएल) ने तीन दिन पहले दक्षिण जिला पुलिस को ये रिपोर्ट दी है।

विज्ञापन
Aftab narco test matches with the police investigation report
श्रद्धा वॉकर, आफताब - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिण जिला पुलिस को देश के बहुचर्चित श्रद्धा वालकर हत्या मामले में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। आरोपी आफताब अमीन पूनावाला की नार्को रिपोर्ट का भी पुलिस की जांच रिपोर्ट से मिलान हो गया है। आरोपी आफताब ने नार्को टेस्ट में वहीं कबूल किया है जो उसने जांच रिपोर्ट में बोला है। उसने नार्को टेस्ट के दौरान ये भी कबूल किया है कि वह श्रद्धा से रिश्ते से थक गया था। आए दिन झगड़ा होता था। ऐसे में वह उससे पीछा छुड़ाना चाहता था। उसने ये भी कबूल किया है कि उसने गुस्से में आकर श्रद्धा की हत्या की।

विज्ञापन


श्रद्धा हत्या मामले में जांच पर नजर रखने वाले दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आफताब की नार्को टेस्ट की रिपोर्ट करीब आठ पेज की है। रोहिणी स्थित फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला(एफएसएल) ने तीन दिन पहले दक्षिण जिला पुलिस को ये रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट से पता लगा है कि आरोपी से नार्को टेस्ट के दौरान करीब 20 से 25 सवाल पूछे गए। उसने सभी सवालों का जवाब ठीक से दिया है। किसी भी सवाल का जवाब घुमा फिराकर नहीं दिया है। गौरतलब है कि आरोपी की पॉलिग्राफी टेस्ट की रिपोर्ट का भी जांच रिपोर्ट से मिलान हो चुका है।
विज्ञापन


आफताब को सताई सुरक्षा की चिंता
दूसरी तरफ, आरोपी आफताब इस समय बहुत परेशान है। वह अपनी व अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। उसे लग रहा है कि वह जेल से बाहर निकलेगा तो उसका क्या होगा। आरोपी ने इस तरह की शंका पुलिस के सामने व्यक्त की है। आरोपी पर रोहिणी स्थित एफएसएल से निकलते हुए तलवार से हमला हुआ था। उस समय आरोपी बाल-बाल बच गया था। इस चिंता में आरोपी का आठ किलो वजन कम हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी के परिवार ने मुंबई छोड़ी
आरोपी आफताब के परिवार ने मुंबई छोड़ दिया है। अब उसका परिवार किसी गुप्त स्थान पर रह रहा है। हालांकि परिवार पुलिस के निरंतर संपर्क में है। इसकी पुष्टि पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने की है। परिवार का कहना है कि वे बेवजह की रोकाटोकी और सुरक्षा के लिहाज से मुंबई से अज्ञात स्थान पर गए हैं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed