फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Admissions completed in Political Science, BA Program Combination and B.Com

डीयू: राजनीति शास्त्र, बीए प्रोग्राम और बीकॉम में सीटें फुल, पहली कटऑफ के दाखिले का आज आखिरी दिन

Wed, 06 Oct 2021 12:13 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Wed, 06 Oct 2021 12:13 AM IST
सार

स्नातक कोर्सेज में पहली कटऑफ से दाखिले का बुधवार को अंतिम दिन है। छात्र दाखिला लेने के बाद शुक्रवार शाम 5 बजे तक पोर्टल पर फीस जमा करा सकते हैं। विद्यार्थियों को सलाह है कि अब तक दाखिला नहीं लिया है तो चूकें नहीं। अगली कटऑफ में दाखिले की संभावनाएं कम हो जाएंगी।

विज्ञापन
Admissions completed in Political Science, BA Program Combination and B.Com
दिल्ली विवि - फोटो : PTI

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में स्नातक कोर्सेज की दाखिला रेस में राजनीति शास्त्र, बीए प्रोग्राम (कांबिनेशन), फिजिक्स, बीकॉम अन्य कोर्सेज पर भारी पड़ रहे हैं। इन कोर्सेज में कई नामी कॉलेजों में या तो सीटों से अधिक या एक तिहाई दाखिले हो चुके हैं। कॉलेजों में ये कोर्स हाउसफुल हैं। पहली कटऑफ से दाखिलों का बुधवार को अंतिम दिन है। कई कॉलेज मानकर चल रहे हैैं कि इन कोर्सेज मेंबुधवार तक सीटें भर जाएंगी। इस कारण इन कोर्सेज के लिए दूसरी कटऑफ नहीं आएगी। अब तक डीयू की कुल 70 हजार सीटों के लिए दो तिहाई (47 हजार से अधिक) आवेदन आ चुके हैं।

विज्ञापन


विद्यार्थियों के लिए राहत की बात यह है कि कई कॉलेजों में दूसरी कटऑफ में दाखिले के कई विकल्प खुले रहेंगे। पहली कटऑफ से अनुभव लेते हुए कॉलेज दूसरी कटऑफ में भी सतर्कता बरतेंगे। ऐसे में में कटऑफ में 0.25 से लेकर 1 फीसदी तक की ही कमी आने की संभावना है। पहली कटऑफ लिस्ट से रामजस, हिंदू कॉलेज, एलएसआर, एसआरसीसी, हंसराज, किरोड़ीमल और अन्य कॉलेजों मेें दूसरे दिन भी दाखिले की रफ्तार तेज रही। हाई कटऑफ के बाद भी विद्यार्थियों ने यहां दाखिले लिए। खासकर तेलंगाना बोर्ड के विद्यार्थी ज्यादा दाखिला ले रहे हैं।
विज्ञापन


रामजस कॉलेज
यहां दो दिन मेें 250 दाखिले मंजूर किए जा चुके हैं। कॉलेज प्राचार्य डॉ. मनोज खन्ना कहते हैं कि बीकॉम में सबसे अधिक तेेजी से दाखिले हो रहे हैं। जिस रफ्तार से इस कोर्स में दाखिले हो रहे हैं, उससे इसके दरवाजे एक-दो श्रेणी के विद्यार्थियों के लिए बंद हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि 100 फीसदी पर काफी छात्र आ रहे हैं। शिफ्टिंग पर उनका कहना है कि जो सौ फीसदी कटऑफ में दाखिला ले रहा है, उसके कॉलेज से जाने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामानुजन कॉलेज
प्राचार्य डॉ. एसपी अग्रवाल ने बताया कि बीए प्रोग्राम के अकाउंटिंग एंड फाइनेंस कांबिनेशन और बीए प्रोग्राम (साइकोलॉजी के साथ अन्य कांबिनेशन में काफी दाखिले हो रहे हैं। इन दोनों कोर्सेज के लिए दाखिले दूसरी कटऑफ में बंद करने पड़ सकते हैं। इन कोर्सेज की सामान्य श्रेणी की सीटें भर जाएंगी। दाखिले को लेकर असल स्थिति बृहस्पतिवार शाम तक ही पता चल सकेगी, जब छात्र फीस का भुगतान कर देंगे।

राजधानी कॉलेज
पहली कटऑफ के दो दिन मेें मंगलवार शाम तक कुल 1194 सीटों पर 189 दाखिले मंजूर कर लिए गए हैं। कॉलेज में सबसे अधिक अंग्रेजी ऑनर्स में 57 सीटों पर 23, हिस्ट्री ऑनर्स में 57 सीटों पर 13, बीएससी फिजिकल साइंस विद इलेक्ट्रॉनिक्स की 39 सीटों पर 14, बीए प्रोग्राम (हिस्ट्री+राजनीति विज्ञान) की 44 सीटों पर 20 दाखिले हो गए हैं।

अब तक दाखिलों की स्थिति
कॉलेज सीट मंजूर
आर्यभट्ट 364
रामानुजन 1200 250
रामजस 1673 250
राजधानी 1194 189
कॉलेज व कोर्स के मुताबिक स्थिति
आर्यभट्ट सीट दाखिले
राजनीति विज्ञान 60 100
बीए प्रोग्राम (राजनीति विज्ञान+हिस्ट्री) 60 100
हिस्ट्री ऑनर्स 60 23
बीएससी मैथ्स ऑनर्स 60 22
अंग्रेजी ऑनर्स 60 39
रामजस कॉलेज
राजनीति विज्ञान 78 30
फिजिक्स 120 55
हिस्ट्री 78 12
बीकॉम 120 60
हंसराज कॉलेज
हिस्ट्री ऑनर्स 68 36
बीए प्रोग्राम (ईको-हिस्ट्री) 30 33

तेलंगाना और केरल के छात्र भर रहे सीटें
डीयू में बीते सालों तक तेलंगाना व केरल बोर्ड के विद्यार्थियों की पहली पंसद नॉर्थ कैंपस के कॉलेज ही होतेे थेे, लेकिन इस बार आउट ऑफ कैंपस मेें भी इन बोर्ड के विद्यार्थी अन्य बोर्ड पर भारी पड़ रहे हैं। आर्यभट्ट कॉलेज के दाखिला संयोजक राजेश कहते हैं कि पहलेे यूपी बोर्ड व बिहार बोर्ड के विद्यार्थी दाखिला लेते थे, लेकिन इस बार केरल व तेलंगाना से पास हुए छात्रों के बड़ी संख्या में आवेदन आ रहे हैं। इन विद्यार्थियों के अंक काफी अच्छे हैं। ऐसा वह पहली कटऑफ में सीट पक्की करने के लिए भी कर रहे हैं। ऐसा ही कुछ ट्रेंड नॉर्थ कैंपस व मध्य दिल्ली मेें मौजूद कॉलेजों में देखने को मिल रहा है। रामजस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोज खन्ना ने कहा कि केरल बोर्ड के काफी छात्रों के अंक 100 फीसदी हैं। इस बोर्ड के काफी छात्रों ने कॉलेज में आवेदन किया है।

पहली कटऑफ के दाखिले का आज है आखिरी दिन
स्नातक कोर्सेज में पहली कटऑफ से दाखिले का बुधवार को अंतिम दिन है। छात्र दाखिला लेने के बाद शुक्रवार शाम 5 बजे तक पोर्टल पर फीस जमा करा सकते हैं। विद्यार्थियों को सलाह है कि अब तक दाखिला नहीं लिया है तो चूकें नहीं। अगली कटऑफ में दाखिले की संभावनाएं कम हो जाएंगी।


70 हजार सीटों के लिए दो दिन में ही मिले दो तिहाई आवेदन
डीयू में स्नातक कोर्सेज में दाखिले के लिए पहले दो दिन में ही कुल 70 हजार सीटों के मुकाबले दो तिहाई आवेदन आ चुके हैं। ये आवेदन दाखिले में तब्दील हुए तो बुधवार को ही काफी सीटें भर जाएंगी। मंगलवार तक 47,291 आवेदन आ चुके थे। इनमेें से 9114 दाखिले मंजूर कर लिए गए हैं। 7167 छात्रों ने फीस जमा करा अपनी सीट पक्की कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed