फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Additional Deputy Commissioner of Police of South District sentenced four Sub Inspector including a woman for not attending the meeting

डीसीपी का तुगलकी फरमान: मीटिंग में शामिल नहीं होने पर महिला समेत चार एसआई को सुनाई सजा, पढ़ें क्या है पूरा मामला

Thu, 04 Nov 2021 12:50 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 04 Nov 2021 12:50 AM IST
सार

दक्षिण जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने मीटिंग में शामिल नहीं होने पर महिला समेत चार एसआई को सजा सुनाई है। महिला एसआई को निलंबित किया गया है। एक एसआई लाइन हाजिर किया गया है। दो को दूसरे थाने में ट्रांसफर किया गया। 

विज्ञापन
Additional Deputy Commissioner of Police of South District sentenced four Sub Inspector including a woman for not attending the meeting
फाइल फोटो

विस्तार

महज मीटिंग में शामिल नहीं होने पर दक्षिण जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त एम. हर्षवर्धन ने तुगलकी फरमान सुना डाला। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने कई सब-इंस्पेक्टर को खरी खोटी सुनाई। वहीं महिला समेत चार सब-इंस्पेक्टर को सजा सुना दी। हाल ही में ट्रेनिंग खत्म दिल्ली पुलिस में शामिल हुई महिला एसआई को निलंबित कर दिया। 
विज्ञापन


मीटिंग का समय बार-बार आगे बढ़ाया जा रहा था। इस वजह से एसआई में असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त का ये तुगलकी फरमान जिले में जोरों से चर्चा का विषय बना हुआ है। 
विज्ञापन


दक्षिण जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जिले के अतिरिक्त पुलिस पुलिस उपायुक्त एम. हर्षवर्धन ने हौजखास थाने में तैनात सभी सब-इंस्पेक्टर की सोमवार को एनसीआरबी की मीटिंग बुलाई थी। मीटिंग का समय दोपहर 12 बजे रखा गया था। बाद में मीटिंग को 12 बजे रद्द कर समय को आगे बढ़ा दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मीटिंग का समय कई बार आगे बढ़ाया गया। आखिरकार मीटिंग शाम पांच बजे रखी गई। इस मीटिंग में हौजखास थाने में तैनात एसआई तालिब खान, एसआई जितेन्द्र, महिला पीएसआई अर्चना और अमरेंद्र धनकर समेत कई एसआई सरकारी कार्य व व्यक्तिगत कारणों से मीटिंग में नहीं हो पाए। एसआई के मीटिंग में न आने के कारण अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आग बबूला हो गए।  

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने महिला पीएसआई अर्चना को निलंबित करने का रात में ही आदेश सुना डाला। एसआई जितेंद्र को लाइन हाजिर कर दिया। एसआई ताबिल खान का संगम विहार व अमरेंद्र धनकर का तिगड़ी थाने में ट्रांसफर कर दिया। बताया जा रहा है कि मीटिंग में शामिल नहीं होने वाले कई एसआई को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने काफी खरी-खोटी सुनाई। 

कुछ एसआई पर उन्होंने रहम भी दिखाया। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त के इस फरमान से जिले के एसआई में हड़कंप मचा हुआ है। इस मामले में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त एम. हर्षवर्धन को उनका पक्ष जानने के लिए कई बार फोन किया गया। मैसेज भी भेजे गए। उन्होंने न तो फोन उठाया और न ही किसी मैसेज का जवाब दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed