{"_id":"61d44096c8f9131bc7162f7a","slug":"action-plan-for-smooth-oxygen-supply-in-delhi-telemetry-devices-are-being-installed-on-oxygen-tanks","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: ऑक्सीजन की सही आपूर्ति के लिए एक्शन प्लान तैयार, टैंकों पर लगाए जा रहे टेलीमेट्री उपकरण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: ऑक्सीजन की सही आपूर्ति के लिए एक्शन प्लान तैयार, टैंकों पर लगाए जा रहे टेलीमेट्री उपकरण
Tue, 04 Jan 2022 06:11 PM IST
सुशील कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार
Updated Tue, 04 Jan 2022 06:11 PM IST
सार
दिल्ली के 53 सरकारी और निजी अस्पतालों के ऑक्सीजन टैंकों पर टेलीमेट्री उपकरण लगाए जा रहे हैं। जिससे टैकों की रियल टाइमिंग का पता चल सके। सरकार के कोविड वार रूम से इसकी लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी।
विज्ञापन
ऑक्सीजन टैंक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली सरकार कोरोना महामारी से निपटने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इस बीच सरकार ने दिल्ली में ऑक्सीजन की आपूर्ति को सुचारु रूप से चलाने के लिए एक एक्शन प्लान तैयार किया है। इससे ऑक्सीजन टैंकों के वास्तविक समय का पता लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
Delhi government issues an action plan for smooth running and real-time monitoring of oxygen supply in Delhi. Telemetry devices are being installed on oxygen tanks of 53 government and private hospitals in the city. Live monitoring will be done through govt COVID War Room.
— ANI (@ANI) January 4, 2022विज्ञापन
दिल्ली के 53 सरकारी और निजी अस्पतालों के ऑक्सीजन टैंकों पर टेलीमेट्री उपकरण लगाए जा रहे हैं। जिससे टैकों की रियल टाइमिंग का पता चल सके। सरकार के कोविड वार रूम से इसकी लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमितों को सबसे अधिक जरूरत ऑक्सीजन की ही होती है। संक्रमितों के लिए ऑक्सीजन संजीवनी का काम करती है। पिछले साल कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की सही से आपूर्ति नहीं होने से कई मरीजों की मौत हो गई थी। दिल्ली सरकार ने सुचारु रूप से आपूर्ति करने के लिए एक्शन प्लान तैयार किया है।
नाईट कर्फ्यू व दफ्तर बंद करने की नई बंदिश और मेट्रो बस में यात्री बिठाने की छूट
1. नाईट कर्फ्यू के साथ-साथ अब शनिवार और रविवार को दिल्ली में पूरी तरह से कर्फ्यू रहेगा। हर शुक्रवार रात दस बजे से लागू होने वाले नाइट कर्फ्यू का विस्तार सोमवार सुबह पांच बजे तक रहेगा। दिन में किसी तरह की कोई छूट नहीं मिलेगी।
2. आवश्यक सेवाएं जैसे अस्पताल आदि को छोड़कर सभी सरकारी दफ्तर पूरी तरह से बंद रहेंगे। इस दौरान सरकारी कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम करेंगे।
3. दिल्ली के सभी निजी दफ्तर केवल 50 फीसदी कर्मचारियों की क्षमता के साथ ही चलेंगे।
4. 50 फीसदी की पाबंदी पर मेट्रो स्टेशन और बस स्टॉप पर इस वक्त भारी भीड़ दिख रही है। यह कोरोना को हॉटस्पाट साबित हो सकते हैं। ऐसे में अब दिल्ली में मेट्रो व बसों को पूरी क्षमता से चलाने का फैसला किया गया है। लेकिन प्रवेश को इजाजत तभी मिलेगी, जब वह मास्क पहने होंगे।