{"_id":"60a489f3e3ff345c1c78c97c","slug":"accused-used-to-befriend-the-girls-and-then-ask-for-obscene-photos-and-videos-delhi-police-arrested","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: लड़कियों से दोस्ती कर मंगा लेता था अश्लील फोटो और वीडियो, फिर करता था घिनौना काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: लड़कियों से दोस्ती कर मंगा लेता था अश्लील फोटो और वीडियो, फिर करता था घिनौना काम
Wed, 19 May 2021 10:02 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 19 May 2021 10:02 AM IST
सार
उत्तरी- बाहरी जिला के पुलिस उपायुक्त राजीव रंजन सिंह के मुताबिक, एक शख्स ने अलीपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग बेटी को एक युवक ने इंस्टाग्राम पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। इसके बाद दोस्ती होने पर लड़की का अश्लील वीडियो मंगा लिया। इस हरकत के बाद आरोपी वीडियो को सोशल मीडियो पर वायरल करने की धमकी दे ब्लैकमेल कर रहा था।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : social media
विस्तार
राजधानी दिल्ली के अलीपुर थाना पुलिस ने लड़कियों से दोस्ती कर उनकी अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देने वाले शख्श को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान उत्तरप्रदेश के आमिर अहमद (21) के रूप में की है।
पुलिस ने आरोपी को यूपी के बिजनौर से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। उत्तरी- बाहरी जिला के पुलिस उपायुक्त राजीव रंजन सिंह के मुताबिक, एक शख्स ने अलीपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग बेटी को एक युवक ने इंस्टाग्राम पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी।
इसके बाद दोस्ती होने पर लड़की का अश्लील वीडियो मंगा लिया। इस हरकत के बाद आरोपी वीडियो को सोशल मीडियो पर वायरल करने की धमकी दे ब्लैकमेल कर रहा था। मिली शिकायत के आधार पर पुलिस ने तकनीकि सर्विलांस की सहायता से आरोपी आमिर को बिजनौर से दबोच लिया।
विज्ञापन
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह बिजनौर में एक सैलून पर कार्यरत है और लड़कियों व महिलाओं को इंस्टाग्राम पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज दोस्ती कर उनकी अश्लील वीडियो व फोटो मंगा लेता था। बाद में उन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता था।

पुलिस के मुताबिक, पुलिस को आरोपी के फोन में कई लड़कियों की डिटेल मिली है। इससे पुलिस को पता चला है कि वह और भी कई लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर उन्हें ब्लैकमेल कर रहा था। आरोपी ने अपने फोन से लड़कियों की अश्लील फोटो व वीडियो को डिलीट कर दिया है। पुलिस ने फोन को कब्जे में ले डिलीट वीडियो व फोटो की रिकवरी के लिए एफएसएल के पास भेज दिया है।