फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Accused of murder of son-in-law in Bihar arrested from Delhi

Delhi News: बिहार में दामाद की हत्या का आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

Sat, 25 May 2024 09:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 09:17 PM IST
विज्ञापन
Accused of murder of son-in-law in Bihar arrested from Delhi
बेटी ने पिता की मंजूरी के बिना कर लिया था प्रेम विवाह
विज्ञापन


युवक पहले से था शादीशुदा, दामाद और ससुर के बीच था विवाद

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बिहार में आन की खातिर की गई हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मुख्य आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बिहार के छपरा निवासी धर्मवीर जयराम गिरी के रूप में हुई है। आरोपी ने तीन अक्तूबर 2023 को बीच बाजार दामाद सूरजकांत की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी।
दरअसल धर्मवीर की बेटी ने सूरजकांत से पिता की मर्जी के बगैर प्रेम विवाह कर लिया था। इसके बाद दामाद और ससुर में विवाद हो गया। बदला लेने की नीयत से धर्मवीर ने सूरजकांत की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी बिहार से फरार हो गया था। सूरजकांत के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज थे।
विज्ञापन

बेरहमी से हुई हत्या के बाद खूब हंगामा हुआ था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए डीएसपी रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था, लेकिन आरोपी पुलिस को चकमा दे रहा था। फिलहाल उसने दिल्ली में शरण ली हुई थी। काफी प्रयास के बाद दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने उसे ढूंढा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त राकेश पावरिया ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि छपरा हत्याकांड का आरोपी दिल्ली की गीता काॅलोनी में छिपा हुआ है। सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया। इस बीच टीम को पता चला कि आरोपी गीता काॅलोनी में एसडीएम ऑफिस के पास आने वाला है।

फौरन मौके पर जाल बिछाकर आरोपी को दबोच लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। आरोपी ने बताया कि सूरजकांत ने पहले से शादीशुदा होने के बावजूद उसकी बेटी से शादी की थी। विरोध करने पर उसके साथ झगड़ा कर कई शिकायतें दर्ज करा दी थीं। धर्मवीर के खिलाफ पांच मामले दर्ज हैं। बदला लेने की नियत से उसने सूरजकांत की हत्या कर दी। पुलिस ने धर्मवीर को गिरफ्तार कर उसकी सूचना बिहार पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed