{"_id":"6afafcd5011fe37f58095cfa","slug":"accused-acquitted-in-attempted-theft-case-ashram-news-c-503-1-del1005-3335-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: चोरी करने की कोशिश के मामले में आरोपी बरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: चोरी करने की कोशिश के मामले में आरोपी बरी
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली। शाहदरा जिले के कड़कड़डूमा कोर्ट ने घर में घुसकर पानी की मोटर और मीटर चोरी करने की कोशिश के मामले में आरोपी को बरी कर दिया है। कोर्ट में सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता और चश्मदीद गवाह अपने पहले के बयानों से मुकर गए। दोनों ने आरोपी की पहचान भी नहीं की। इसके बाद कोर्ट ने माना कि आरोपी के खिलाफ आरोप साबित करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं हैं। न्यायिक मजिस्ट्रेट आरुषि परवाल प्रथम श्रेणी ने फैसला सुनाते हुए शेख इसाकुल को चोरी की कोशिश और रात में घर में घुसने के आरोपों से बरी कर दिया।
अभियोजन पक्ष के अनुसार, 9 मार्च 2018 की रात दो बजे शिकायतकर्ता शकीला अपने घर में सो रही थीं। इसी दौरान उन्हें सामान गिरने की आवाज सुनाई दी। बाहर आकर देखने पर उन्होंने एक व्यक्ति को पानी की मोटर और मीटर निकालने की कोशिश करते देखा। शोर मचाने पर उसे पकड़ लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया। मामले की सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता शकीला और चश्मदीद गवाह इस्तिखार ने आरोपी शेख इसाकुल को पहचानने से इनकार कर दिया। ब्यूरो