{"_id":"60bfc3b78ebc3e7a8b5dd547","slug":"about-80-percent-of-the-population-in-delhi-has-been-infected-so-the-spread-of-the-virus-has-stopped","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: कोरोना की जितनी ज्यादा जांच, उतने ही कम मामले, करीब 80 फीसदी आबादी हो चुकी संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: कोरोना की जितनी ज्यादा जांच, उतने ही कम मामले, करीब 80 फीसदी आबादी हो चुकी संक्रमित
Wed, 09 Jun 2021 12:53 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 09 Jun 2021 12:53 AM IST
सार
दिल्ली में पिछले आठ दिन में कुल 5,91,524 जांच हुई है संक्रमण के 3,551 मामले आए हैं। वहीं, इससे पहले 24 से 31 मई के आठ दिनों 5,54,728 जांच होने पर ही 9,372 मामले आए थे। लिहाजा, ज्यादा जांच होने पर भी संक्रमितों में तीन गुना तक की कमी आई है।
विज्ञापन
कोरोना जांच करता स्वास्थ्यकर्मी
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में कोरोना का दायरा सिकुड़ गया है। अब जितनी जांच बढ़ रही है, मामले उतने की कम हो रहे हैं। दो सप्ताह पहले तक रोजाना 69 हजार जांच होने पर ही 1100 से ज्यादा मामले आ रहे थे। अब 74 जांच पर 443 ही संक्रमित मिल रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि दिल्ली में करीब 80 फीसदी आबादी संक्रमित हो चुकी है। इससे वायरस का प्रसार थम गया है। यही कारण है कि जांच बढ़ने पर भी संक्रमित नहीं बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
दिल्ली में पिछले आठ दिन में कुल 5,91,524 जांच हुई है संक्रमण के 3,551 मामले आए हैं। वहीं, इससे पहले 24 से 31 मई के आठ दिनों 5,54,728 जांच होने पर ही 9,372 मामले आए थे। लिहाजा, ज्यादा जांच होने पर भी संक्रमितों में तीन गुना तक की कमी आई है। इससे पहले जब अप्रैल के पहले सप्ताह में दूसरी लहर शुरू हुई थी। तब 5 अप्रैल को संक्रमितों का आंकड़ा तीन हजार के पार पहुंच गया था। हर दिन दैनिक संक्रमित रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ते रहे थे। उस दौरान 15 अप्रैल के बाद से ही औसतन 65 हजार जांच होने पर ही 25 हजार संक्रमित मिल रहे थे। अप्रैल के आखिरी सप्ताह तक हालातों में कोई सुधार नहीं हुआ था, लेकिन 15 मई के बाद से स्थिति बदलने लगी। हर दिन संक्रमित घटते रहे और संक्रमण दर भी कम होने लगी। 20 अप्रैल को दैनिक संक्रमितों की जो संख्या 28,395 थी, वह अब 08 जून को घटकर 316 रह गई। संक्रमण दर भी 35 फीसदी से घटकर 0.41 प्रतिशत हो गई। अब ज्यादा जांच होने पर भी संक्रमितों की संख्या कम होती जा रही है।
विज्ञापन
सफदरजंग अस्पताल के कम्यूनिटी मेडिसन विभाग के डॉक्टर जुगल किशोर बताते हैं कि अब दिल्ली में रोजाना करीब 70 हजार जांच हो रही है, लेकिन संक्रमण दर एक फीसदी से नीचे है। इससे पता चलता है कि अब संक्रमण फैलने के लिए कम लोग ही बचे हैं। अन्य सभी लोग संक्रमित हो चुके हैं। दिल्ली में पिछले सीरो सर्वे में 55 फीसदी लोग संक्रमित मिले थे। अनुमान है कि अब करीब 80 फीसदी आबादी संक्रमित हो चुकी है। इससे वायरस का प्रसार थम गया है।
विज्ञापन
70 फीसदी से ज्यादा आरटी-पीसीआर जांच हो रही
दिल्ली में 70 फीसदी से ज्यादा आरटी-पीसीआर जांच की जा रही है। पिछले आठ दिनों में हुई कुल 591,524 जांच में 437,727 आरटी-पीसीआर प्रणाली से थी, जो कुल जांच का 74 फीसदी है। डॉक्टरों का कहना है कि कोरोना की गोल्डन जांच बढ़ने से सही प्रकार से संक्रमितों की पहचान होती है। इन जांच के बढ़ने के बावजूद भी मामले नहीं बढ़ रहे हैं।
आंकड़े
(24 से 31 मई)
| तारीख | जांच | दैनिक मामले |
| 24 मई | 61,505 | 1550 |
| 25 मई | 63,046 | 1568 |
| 26 मई | 77,103 | 1491 |
| 27 मई | 70,068 | 1072 |
| 28 मई | 71,853 | 1141 |
| 29 मई | 70,473 | 956 |
| 30 मई | 75,440 | 946 |
| 31 मई | 65,240 | 648 |
(1 से आठ जून)
| तारीख | जांच | दैनिक मामले |
| 1 जून | 70,813 | 623 |
| 2 जून | 73,451 | 576 |
| 3 जून | 80,046 | 487 |
| 4 जून | 77,174 | 523 |
| 5 जून | 77,694 | 414 |
| 6 जून | 76,857 | 381 |
| 7 जून | 63,610 | 231 |
| 8 जून | 71,879 | 316 |
नोट- आंकड़े स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक हैं।