{"_id":"6af3342355196a59720553ad","slug":"abhijit-deepke-granted-exemption-from-court-appearance-on-medical-grounds-ashram-news-c-340-1-del1011-162784-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: अभिजीत दीपके को मेडिकल आधार पर कोर्ट में पेशी से मिली छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: अभिजीत दीपके को मेडिकल आधार पर कोर्ट में पेशी से मिली छूट
विज्ञापन
2 दिसंबर को फिर होगी मामले की सुनवाई, बचाव पक्ष के वकील को सौंपे गए दस्तावेज
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके को मंगलवार को मेडिकल आधार पर विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट (एसईएम) अदालत में पेश होने से छूट मिल गई। यह छूट केवल मंगलवार की पेशी के लिए दी गई। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 2 दिसंबर की तारीख तय की है। दीपके को मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन स्थित एसईएम अदालत में पेश होना था। उनके वकील अभिक चिमनी ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अदालत में पेशी से छूट देने की मांग की थी। विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट अखिलेश मिश्रा ने आवेदन पर सुनवाई के बाद उन्हें एक दिन की छूट दे दी।
सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के वकील ने मामले से जुड़े दस्तावेज उपलब्ध कराने की मांग भी की। दिल्ली पुलिस की ओर से पेश अधिवक्ता प्रशांत प्रकाश ने कहा कि ये दस्तावेज पहले ही कलंदरा (नोटिस) के साथ दिए जा चुके हैं। उन्होंने मेडिकल दस्तावेजों की जांच कराने की बात भी कही। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने आरोपी के वकील को संबंधित दस्तावेज उपलब्ध करा दिए।
गौरतलब है कि 16 अक्तूबर को दिल्ली में 'लहरा दो तिरंगा' प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दीपके को हिरासत में लिया था। पुलिस ने उनके खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 126 और 170 के तहत एहतियाती कार्रवाई की थी। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया था। इससे पहले 10 अक्तूबर को भी दीपके को एक अलग एहतियाती मामले में विमान यात्रा के दौरान हिरासत में लिया गया था। उस मामले में उन्हें एक साल तक शांति बनाए रखने का बाॅन्ड भरने का निर्देश दिया गया था।