{"_id":"68a492da3120d4826b09a117","slug":"aayushi-wanted-to-leave-her-job-and-do-llb-ashram-news-c-340-1-del1011-101666-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: नौकरी छोड़कर एलएलबी करना चाहती थी आयुषी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: नौकरी छोड़कर एलएलबी करना चाहती थी आयुषी
विज्ञापन
राजा गार्डन के इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में आग लगने से चार लोगों की मौत का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सोमवार शाम 6.30 बजे आयुषी के घर पर शोरूम के चार कर्मचारी पहुंचे। इन लोगों ने परिजनों को बताया कि शोरूम में ब्लास्ट हो गया है और आयुषी बुरी तरह जख्मी हो गई है। फिलहाल उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है। यह सुनते ही परिजन भागे-भागे अस्पताल पहुंचे। वहां पहुंचने पर बेटी की मौत का पता चला। ग्रेजुएशन करने के बाद करीब डेढ़ साल पहले आयुषी ने महाजन इलेक्ट्रॉनिक्स में सेल्स टीम लीडर की नौकरी शुरू की थी। आयुषी ने परिवार से कई बार नौकरी छोड़कर एलएलबी करने की बात की थी लेकिन परिजन आर्थिक स्थिति का हवाला देकर उसे कुछ दिन और नौकरी करने के लिए कहते थे।
बेटी की मौत के बाद पिता संजय गुप्ता एकदम सदमे में आ गए। बिना कुछ खाए-पीये पूरी रात बैठे रहे। सुबह होते ही वह परिवार के साथ मोर्चरी पहुंचे। अस्पताल पहुंचकर उन्होंने बार-बार गुजारिश की कि बेटी का शव दिखा दो लेकिन किसी ने उनकी नहीं सुनी। पोस्टमार्टम से पहले ही पहचान करने के लिए शव उनको दिखाया गया।
आयुषी के ताऊ राजेश गुप्ता ने बताया कि परिवार नांगलोई में रहता है। परिवार में पिता संजय गुप्ता, मां रेनू और छोटा भाई आदित्य व बहन नैना है। भाई-बहनों में आयुषी सबसे बड़ी थी। आयुषी के पिता वेल्डिंग की दुकान पर काम करते हैं। बेटी की मौत के बाद उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
शादीशुदा था रवि, छह साल से कर रहा था नौकरी
रवि की मौत के बाद उसके पिता अशोक कुमार गुमसुम मोर्चरी में बैठे हुए थे। बेटे की मौत का सदमा उन पर हावी दिख रहा था। रवि के परिजन विनोद कुमार ने बताया कि वह परिवार के साथ शाहबाद डेयरी इलाके में रहता था। परिवार में पिता अशोक कुमार के अलावा एक भाई, पत्नी व दो बच्चे हैं। पिछले करीब छह साल से रवि महाजन इलेक्ट्रॉनिक्स पर काम कर रहा था।