फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   AAP targets BJP raises questions on leaders doing politics despite being in government posts

Delhi: 'आप' ने भाजपा पर साधा निशाना, नेताओं के सरकारी पदों पर होने के बावजूद राजनीति करने पर उठाया सवाल

Mon, 24 Oct 2022 12:49 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 24 Oct 2022 12:49 PM IST
सार

सौरभ भारद्वाज ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और केंद्रीय सतर्कता आयोग से शिकायत कर  उन्हें आयोग के अध्यक्ष पद से हटाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इकबाल सिंह लालपुरा ऐसे आयोग के अध्यक्ष जिसके पास सभी तरीके की शिकायत और ज्यादातर पेचीदा मामले आते हैं। 
 

विज्ञापन
AAP targets BJP raises questions on leaders doing politics despite being in government posts
अमित शाह, सौरभ भारद्वाज ( फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने भाजपा को उसके नेताओं के सरकारी पदों पर होने के बावजूद उनकी राजनीतिक पदों पर नियुक्ति के मामले में कटघरे में खड़ा करना शुरू किया। आप नेता सौरभ भारद्वाज ने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा के माध्यम से भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा  कि लालपुरा भाजपा के संसदीय बोर्ड के सदस्य है। इसके अलावा वह भाजपा की चुनाव समिति के भी सदस्य है। यह सीधे तौर पर नियमों का उल्लंघन है। ऐसे में इन्हें संवैधानिक पद से हटाया जाए।

विज्ञापन

सौरभ भारद्वाज ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और केंद्रीय सतर्कता आयोग से शिकायत कर  उन्हें आयोग के अध्यक्ष पद से हटाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इकबाल सिंह लालपुरा ऐसे आयोग के अध्यक्ष जिसके पास सभी तरीके की शिकायत और ज्यादातर पेचीदा मामले आते हैं। 

विज्ञापन

 

ऐसी संस्था का अध्यक्ष पूरी तरह से निष्पक्ष होना चाहिए। उसका राजनीति और राजनीतिक पार्टियों से कोई तालुक नहीं होना चाहिए। पिछले साल सितंबर 2021 में इनको अध्यक्ष बनाया गया था। इसके बाद भी इनसे राजनीति नहीं छूटी। पंजाब चुनावों के वक्त दिसंबर 2021 में इन्होंने पद से इस्तीफा दिया और भाजपा के टिकट पर पंजाब विधानसभा का चुनाव लड़ा। चुनाव हारने के बाद अप्रैल 2022 में दोबारा से अध्यक्ष बन गए। इस तरह संवैधानिक संस्था का मजाक उड़ाया जा रहा है। वह भाजपा के प्रवक्ता के तौर पर कार्य कर रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed