{"_id":"615c611d8ebc3e0a29668390","slug":"aap-leader-sanjay-singh-urges-pm-modi-to-meet-family-of-lakhimpur-khiri-victim-farmers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी: आप सांसद संजय सिंह ने पीएम को पत्र लिख मृतक किसानों के परिजनों से मिलने का किया आग्रह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी: आप सांसद संजय सिंह ने पीएम को पत्र लिख मृतक किसानों के परिजनों से मिलने का किया आग्रह
Tue, 05 Oct 2021 08:41 PM IST
अनुराग सक्सेना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 05 Oct 2021 08:41 PM IST
सार
आप नेता ने अपने पत्र में लिखा कि आपको मृतक किसानों के परिजनों से मिलकर उनसे माफी मांगनी चाहिए और दोषियों को सजा दिलानी चाहिए...
विज्ञापन
आप सांसद संजय सिंह
- फोटो : ANI
विस्तार
आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद और उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लखीमपुर खीरी आने और वहां हुई हिंसा में मरने वाले किसानों के परिजनों से मिलने का आग्रह किया। पीएम को लिखे पत्र में आप नेता ने अपने साथ सभी राजनीतिक दलों के नेताओं को साथ ले जाने का आग्रह किया।
सिंह ने अपने पत्र में लिखा, 'मैं हाथ जोड़कर आपसे आग्रह करता हूं कि इस महान दुख की घड़ी में आपको कोई उत्सव आयोजित करने का मन बदलकर सभी राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ मिलकर लखीमपुर खीरी में उन किसानों के परिजनों से मुलाकात करनी चाहिए, जिन्हें आपके एक मंत्री की कार से निर्दयतापूर्वक कुचल दिया गया और बिना किसी कारण के उनकी हत्या कर दी गई।'
उन्होंने पत्र में आगे लिखा, 'उनके परिवारों के पास बैठकर आपको पश्चाताप करना चाहिए, माफी मागनी चाहिए, मंत्री को तत्काल हटा देना चाहिए, दोषियों को गिरफ्तार करना चाहिए और मंत्रिमंडल के मुखिया होने के नाते इस घटना की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। न सिर्फ यूपी, बल्कि पूरा देश जब दुख और सदमे में है तब आप कोई उत्सव कैसे मना सकते हैं।'

लखनऊ में हैं प्रधानमंत्री मोदी
उन्होंने यह पत्र तब लिखा है जब प्रधानमंत्री कॉन्फ्रेंस-एक्सपो 'आजादी@75- नया शहरी भारत: बदलता शहरी परिदृश्य' का उद्घाटन करने और विभिन्न विकास परियोजनाओं को लॉन्च करने के लिए लखनऊ में हैं।
बिसवां में धरने पर बैठे हैं संजय सिंह
संजय सिंह अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ यूपी में सीतापुर जिला के बिसवां में धरने पर बैठे हैं। किसानों के परिजनों से मिलने लखीमपुर खीरी जाते समय सोमवार तड़के पुलिस ने उन्हें यहीं रोक दिया था।