{"_id":"61e5b7a807014a4edb2172e5","slug":"aam-aadmi-party-announce-its-chief-ministerial-face-in-punjab-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब चुनाव: आम आदमी पार्टी आज बताएगी कौन होगा उनका सीएम उम्मीदवार, जनता से मांगी है राय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब चुनाव: आम आदमी पार्टी आज बताएगी कौन होगा उनका सीएम उम्मीदवार, जनता से मांगी है राय
Tue, 18 Jan 2022 12:08 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 18 Jan 2022 12:08 AM IST
सार
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने इलेक्ट्रिक बस सेवा के उद्घाटन के मौके पर संवाददाताओं से कहा कि फिलहाल राजनीतिक चर्चा नहीं करेंगे। मगर उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि मंगलवार को पंजाब के मुख्यमंत्री पद के चेहरे की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : एएनआई
विस्तार
पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए चल रही सियासत पर आज नया चेहरा सामने आएगा। आम आदमी पाटी (आप) पंजाब में अपने मुख्यमंत्री चेहरे का आज एलान कर देगी। इससे पंजाब में चल रही चुनावी राजनीति में नए सिरे से बदलाव दिखेगा।
चुनाव से पहले सत्ता पर काबिज कांग्रेस पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बताया कि मंगलवार 12 बजे मुख्यमंत्री के उम्मीदवार की भी घोषणा हो जाएगी।
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने इलेक्ट्रिक बस सेवा के उद्घाटन के मौके पर संवाददाताओं से कहा कि फिलहाल राजनीतिक चर्चा नहीं करेंगे। मगर उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि मंगलवार को पंजाब के मुख्यमंत्री पद के चेहरे की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री के चेहरे के बारे में जानकारी हासिल करने का इंतजार पंजाब के मतदाताओं को है। आप ने मुख्यमंत्री के चेहरे के लिए जनता की राय मांगी। इसके तहत बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी राय दी है। नाम जाहिर होने के बाद आप की रणनीति में स्पष्टता आएगी।

Trending Videos
पंजाब में आम आदमी पार्टी के सीएम पद के चेहरे से सियासी समीकरण और भी स्प्ष्ट हो जाएगा। मसलन, चुनाव में पंजाबियत और पंजाब के स्थानीय उम्मीदवारों को तव्जजो दी जाती है या कोई नया चेहरा सामने आएगा।
पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने प्रचार अभियान के दौरान ही पार्टी का 10 सूत्री एजेंडा भी लोगों के सामने रखा। हाल ही प्रधानमंत्री की सुरक्षा के मामले में सवाल उठने के बाद आम आदमी पार्टी ने भी इस मुद्दे पर सत्तारूढ़ पार्टी पर निशाना साधा है। पंजाब विधानसभा चुनाव में 117 सीटों पर 20 फरवरी को मतदान होना है।