फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Aadarsh Nagar govt school name changed to Ravi Dahiya Bal Vidyalaya 

सम्मान: दिल्ली के सरकारी स्कूल का नाम हुआ रवि दहिया बाल विद्यालय, ओलंपिक पदक विजेता ने यहीं से की है पढ़ाई

Tue, 17 Aug 2021 09:31 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 17 Aug 2021 09:31 PM IST
सार

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ओलंपिक पदक विजेता रवि दहिया को सम्मानित किया। दिल्ली के आदर्श नगर स्थित बाल विद्यालय का नाम बदलकर ओलंपियन रवि दहिया के नाम पर रखा गया है। रवि ने इसी स्कूल से पढ़ाई की है।

विज्ञापन
Aadarsh Nagar govt school name changed to Ravi Dahiya Bal Vidyalaya 
रवि दहिया - फोटो : social media

विस्तार

ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले पहलवान रवि दहिया को सम्मानित कर दिल्ली सरकार ने आदर्श नगर स्थित सरकारी स्कूल का नाम बदलकर रवि दहिया बाल विद्यालय कर दिया है। दहिया ने स्कूली पढ़ाई दिल्ली सरकार के इसी स्कूल से पूरी की थी। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ओलंपियन रवि दहिया को सम्मानित भी किया।

विज्ञापन


सिसोदिया ने कहा कि सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले रवि दहिया मेहनत और लगन से देश के यूथ आइकॉन बने हैं। इस स्कूल में रवि दहिया का एक बड़ा पोट्रेट भी लगाया जाएगा ताकि उसे देखकर बच्चे प्रेरित होने के साथ सपने संजोये और खेल के क्षेत्र में बेहतर कर सकें। ये बच्चों का हौसला बढ़ाने का काम भी करेगा।  
विज्ञापन


बकौल सिसोदिया, दिल्ली सरकार दिल्ली में खेल को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार स्पोर्ट्स के लिए अलग स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस और स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी शुरू करने जा रही है। इसका मकसद है कि शुरुआत से ही खिलाड़ियों की प्रतिभा को पहचानते हुए उन्हें वर्ल्ड क्लास ट्रेनिंग देकर ओलंपिक के लिए तैयार किया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस स्कूल और यूनिवर्सिटी में अगले वर्ष से दाखिले शुरू हो जाएंगे। उपमुख्यमंत्री ने मेडल जीतने की बाधा के बारे में कहा कि स्कूलों में खेलने को पढ़ना नहीं माना जाता है। उन्होंने कहा कि यदि रवि दहिया के शिक्षक उन्हें खेलने के बजाए इतिहास या दूसरे विषय को पढ़ने पर जोर देते तो शायद आज दहिया इतिहास नहीं बना पाते। 

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की मदद के लिए के लिए तीन स्तर पर स्कीम शुरू की है। पहले स्तर पर 14 साल तक के खिलाड़ियों को दो लाख, दूसरे स्तर पर 17 साल तक के खिलाड़ियों को तीन लाख और तीसरे स्तर पर 17 साल से बड़े खिलाड़ियों को उनके प्रशिक्षण के दौरान 16 लाख रुपये तक की सहायता राशि दी जाती है। 


वहीं, रवि दहिया ने कहा कि दिल्ली सरकार उन्हें ओलंपिक में चयन से पहले से सहायता कर रही है। सरकार के इस सहयोग के साथ उन्होंने अगले ओलंपिक में देश के लिए गोल्ड मेडल जीतकर लाने की बात कही। बकौल दहिया, दिल्ली सरकार के मिशन एक्सीलेंस स्कीम के तहत दहिया को उनके ट्रेनिंग के दिनों से ही सहायता मिलनी शुरू हो गई थी, जिससे ट्रेनिंग के दौरान रवि दहिया को काफी मदद मिली। कोरोना के दौरान सरकार ने आगे बढ़कर स्पेशल ट्रेनिंग जारी रखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed