फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   A woman in delhi wanted to marry the daughter by selling the kidnapped innocent

साजिश : मासूम को बेचकर करना चाहती थी बेटी की शादी, इसीलिए किया था अपहरण

Mon, 04 Apr 2022 05:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली 
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 04 Apr 2022 05:55 AM IST
सार

बेटी की शादी के लिए नहीं थे पैसे तो सहेली के साथ मिलकर किया बच्चे का अपहरण। पुलिस ने बच्चे को सकुशल मुक्त कराकर पुलिस ने दोनों आरोपियों को कर लिया गिरफ्तार, मगर एक फरार। 

विज्ञापन
A woman in delhi wanted to marry the daughter by selling the kidnapped innocent
गिरफ्त में आरोपी... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेटी की शादी करने के लिए धन न होने पर महिला ने अपनी सहेली के साथ मिलकर दो साल के मासूम का अपहरण कर लिय्रा और उसे बेचने की फिराक में थी। हांलाकि समय रहते पुलिस ने सकुशल बच्चे को बरामद कर लिया और मामला दर्ज कर महिला व उसकी सहेली को गिरफ्तार कर लिया ह्रै। साजिश में सामिल एक अन्य आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

विज्ञापन


दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार दो अप्रैल को सूचना मिली थी कि मकान नंबर 352डी मुनिरका गांव में रहने वाले युवती ने दो वर्ष के बच्चे का अपहरण कर लिया है। सूचना के बाद किशनगढ़ थाने में तैनात एसआई मयंक यादव मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


एसआई मयंक यादव ने मौके पर पहुंचकर निक्की नाम की युवती को गिरफ्तार कर लिया और उसके मकान की रसोई से दो वर्ष के बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। मामला दर्जकर किशनगढ़ थानाध्यक्ष बिनोद कुमार व एसआई मयंक यादव की टीम ने जांच शुरू की। निक्की ने बताया कि उसने महरौली में रहने वाली महिला बबली के कहने पर बच्चे को चुराया था। निक्की की दादी महरौली में बबली के घर के पास रहती है। इस कारण वह बबली को जानती है। पुलिस टीम ने महरौली से बबली को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बबली(32) ने पूछताछ में बताया कि वह बेटी की शादी करना चाहती थी। शादी के लिए उसे पैसे की जरूरत थी। ऐसे में उसने साथी दीपक व निक्की(22) के साथ मिलकर बच्चे के अपहरण की साजिश रची थी। तीनों दो मार्च को गुरुग्राम में सहारा क्लब में मिले। यहां से ये बच्चे का अपहरण करने के लिए मुनिरका पहुंचे। 


निक्की के पड़ोस में छोटा बच्चा था। बबली व दीपक कार में बैठे रहे, जबकि निक्की बच्चे का अपहरण करने के लिए गांव के अंदर चली गई थी।  काफी देर तक निक्की नहीं आई तो ये लोग मौके से चले गए थे। इधर निक्की ने पड़ोस के बच्चे का अपहरण कर उसे अपनी रसोई में छिपा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed