फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   A woman and her two daughters committed suicide in Delhi, police engaged in investigation

Suicide in Depression : दिल्ली में एक महिला और उसकी दो बेटियों ने की आत्महत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

Sun, 22 May 2022 12:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 22 May 2022 12:15 AM IST
सार

कोरोना महामारी के दौरान पति की मौत के बाद से परिवार था परेशान। सुसाइ़ड नोट बरामद के मुताबिक परिचितों के पैसा वापस न करने से परेशान था परिवार। पुलिस ने कहा पति की मौत और बीमारी को लेकर पूरा परिवार अवसाद में था।

विज्ञापन
A woman and her two daughters committed suicide in Delhi, police engaged in investigation
demo pic... - फोटो : istock

विस्तार

वसंत विहार इलाके के वसंत अपार्टमेंट में शनिवार रात एक महिला और उसकी दो बेटियों ने खुदकुशी कर ली। तीनों विस्तर पर अचेत अवस्था में मिले। कमरे में तीन अंगीठी जल रही थीं और पास ही एक गैस सिलिंडर खुला हुआ था। आशंका है कि तीनों का इरादा कमरे को आग के हवाले करना था, लेकिन आशंका है कि इससे पहले इनकी मौत दम घुंटने से हो गई। 

विज्ञापन


मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें मौत के कारणों का खुलासा किया गया है। हालांकि पुलिस अभी इसका खुलासा नहीं कर रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि पिछले साल कोरोना महामारी के दौरान महिला के पति की मौत हो गई थी। उसके बाद से महिला की तबीयत काफी खराब चल रही थी। महिला ज्यादातर विस्तर पर रहती थी जिसकी वजह से तीनों मां बेटी अवसाद में थी। 
विज्ञापन


मृतकों की शिनाख्त मंजू और उसकी दोनों बेटियों अंशिका और अंकू के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शनिवार रात 8.55 बजे पुलिस को जानकारी मिली कि वसंत अपार्टमेंट के हाउस नंबर 207 में रहने वाले दरवाजा नहीं खोल रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने  देखा कि दरवाजे और खिड़कियां चारों तरफ से बंद हैं। पुलिस ने किसी तरह से दरवाजा को खोला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कमरे के बाहर गैस सिलेंडर को खुला पाया। पास ही एक सुसाइड नोट रखा हुआ था। अंदर के कमरे में जाने पर एक महिला और दो युवतियां विस्तर पर अचेत अवस्था में पड़ी मिली। कमरे में तीन छोटी-छोटी अंगीठी रखी हुई थी। जांच करने पर पता चला कि तीनों की मौत हो चुकी है। आशंका जताई जा रही है कि दम घुटने से तीनों की मौत हुई है। 

जांच में पता चला कि महिला के पति का अप्रैल 2021 में कोरोना महामारी के दौरान मौत हो गई थी। उसके बाद से पूरा परिवार अवसाद में था। मंजू बीमारी की वजह से विस्तर पर थी। वहीं पुलिस सूत्रों का कहना है कि महिला के पति एक चार्टड अकाउंटेंट के सहायक का काम करते थे। कोरोना महामारी के दौरान परिवार ने कुछ रिश्तेदारों से पैसे लिए थे। 


पति की मौत के बाद वह पैसा वापस नहीं कर पा रहे थे जिसकी वजह से तीनों काफी परेशान थे। पुलिस ने तीनों शवों को सफदरजंग अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हो पाएगा कि इनलोगों की मौत दम घुंटने से हुई है या फिर इनलोगों ने कोई जहरीला पदार्थ खाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed