{"_id":"6ae9e0fcc7cc3d9df1095782","slug":"a-truck-dragged-two-friends-on-a-scooter-for-100-metres-both-died-ashram-news-c-503-1-del1005-2813-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: ट्रक ने स्कूटी सवार दो दोस्तों को 100 मीटर तक घसीटा, दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: ट्रक ने स्कूटी सवार दो दोस्तों को 100 मीटर तक घसीटा, दोनों की मौत
विज्ञापन
खजूरी खास इलाके में हादसा, चालक ट्रक छोड़कर फरार
दोनों ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था, आरोपी की तलाश
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। खजूरी खास इलाके में सोमवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में स्कूटी सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। दुकान से घर लौटते समय पुश्ता रोड पर कंक्रीट मिक्सर ट्रक ने इनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्कूटी मिक्सर ट्रक में फंस गई। आरोपी चालक ने इसके बाद भी ट्रक नहीं रोका और 100 मीटर तक स्कूटी को घसीटता हुआ ले गया।
लोगों ने शोर मचाया तो चालक ने ट्रक रोका और मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। राहगीर दोनों घायलों को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की शिनाख्त खजूरी खास निवासी संतोष पासवान (33) और पवन कश्यप (33) के रूप में हुई है। शुरुआती जांच के बाद पता चला है कि दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजे। मंगलवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिए गए। पुलिस ने हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर ट्रक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
राहगीरों ने दावा किया है कि हादसे के समय ट्रक चालक नशे में था। उसने ट्रक में तेज गाने चलाए हुए थे। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की पहचान कर ली गई है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि संतोष और पवन खजूरी खास इलाके में रहते थे। दोनों 15-16 साल से ए-4, श्रीराम कालोनी, खजूरी में परचून की बड़ी दुकान पर काम करते थे। दुकान बंद होने के बाद वह स्कूटी से घर लौट रहे थे।
स्कूटी पवन चला रहा था। जैसे ही दोनों पुराने थाने के कट से पुश्ता रोड पर चढ़े, तो इस बीच खजूरी चौक की ओर से तेज रफ्तार आ रहे मिक्सर ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी।