फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   A student had sent an email threatening to bomb DPS

Delhi News: एक छात्र ने भेजा था डीपीएस में बम होने की धमकी का ईमेल

Mon, 01 May 2023 09:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 09:30 PM IST
विज्ञापन
A student had sent an email threatening to bomb DPS
डीपीएस स्कूल में बम होने की धमकी वाला ईमेल भेजने का मामला
विज्ञापन

एक छात्र ने भेजा था डीपीएस में बम होने की धमकी का ईमेल
-25 अप्रैल को स्कूल के आधिकारिक ईमेल पर अज्ञात व्यक्ति ने मेल कर अगले दिन सुबह नौ बजे बम फटने की दी थी सूचना
-ईमेल मिलते ही मच गया था हड़कंप, स्कूल पहुंचा था जांच दल, छानबीन के बाद पुलिस को नहीं मिला था कुछ
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मथुरा रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में बम रखे होने की सूचना किसी और ने नहीं बल्कि स्कूल के ही एक छात्र ने दी थी। घटना के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया था। दिल्ली पुलिस के तमाम एजेंसियों के अलावा कैट्स एंबुलेंस, दमकल विभाग और डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ता वहां पहुंचा था। पूरा स्कूल खाली कराने के बाद तलाशी ली गई। इसके बाद ईमेल को फर्जी करार दे दिया गया था।
दिल्ली पुलिस की छानबीन में पता चला कि ईमेल डीपीएस स्कूल के ही 16 वर्षीय छात्र ने मजे लेने के लिए किया था। फिलहाल उसे हिरासत में नहीं लिया गया है। पुलिस उसकी काउंसलिंग कराने की बात कर रही है। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार 25 अप्रैल को दिल्ली पब्लिक स्कूल के आधिकारिक ईमेल आईडी पर एक मेल प्राप्त हुआ था। ईमेल में दावा किया गया था कि स्कूल में एक बम लगा दिया गया है। वह बुधवार यानी 26 अप्रैल सुबह नौ बजे अपने आप एक्टिवेट हो जाएगा। लोकल पुलिस के अलावा स्पेशल सेल ईमेल भेजने वाले की तलाश में जुटी रही। टेक्निकल सर्विलांस की मदद ली गई। इसके आधार पर पता चला कि ईमेल के लिए रूस के सर्वर का इस्तेमाल किया गया था। जिस जीमेल आईडी से मेल भेजा गया था, वह दिल्ली में ही एक्टिवेट थी। आरोपी ने बहुत चालाकी से कई सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया था। लेकिन छानबीन के बाद पुलिस आरोपी 16 वर्षीय छात्र तक पहुंच ही गई। पुलिस की पूछताछ में छात्र ने अपराध कबूल लिया।
विज्ञापन

बता दें कि इसी तरह का ईमेल 12 अप्रैल को सादिक नगर स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल को भी मिला था। वहां तलाशी के दौरान पुलिस को कुछ नहीं मिला था। नवंबर में भी इसी तरह का एक और ईमेल भेजा गया था। दोनों मामले में आरोपी का पकड़ा जाना अभी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed