फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   a person sold fire extinguishers insdeed of oxygen cylinders to the patient family members

मौत का सौदागर: ऑक्सीजन सिलिंडर के नाम पर बेचा अग्निशमन यंत्र, मरीज की हुई मौत

Tue, 18 May 2021 01:50 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 18 May 2021 01:50 AM IST
सार

कोरोना संक्रमित एक महिला के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर ढूंढ़ रहे परिजनों को एक व्यक्ति ने 30 हजार रुपये लेकर अग्निशमन यंत्र दे दिया। महिला को जैसे ही इससे गैस देना शुरू किया गया, उनकी हालत बिगड़ती चली गई। कुछ देर बाद ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
a person sold fire extinguishers insdeed of oxygen cylinders to the patient family members
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के द्वारका में मरीज के परिजनों को एक व्यक्ति ने ऑक्सीजन सिलिंडर के बदले अग्निशमन यंत्र दे दिया। जब महिला ने इसका प्रयोग किया तो मौके पर ही उसकी मौत हो गई। परिजनों ने द्वारका सेक्टर 23 थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कोरोना संक्रमित एक महिला के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर ढूंढ़ रहे परिजनों को एक व्यक्ति ने 30 हजार रुपये लेकर अग्निशमन यंत्र दे दिया। महिला को जैसे ही इससे गैस देना शुरू किया गया, उनकी हालत बिगड़ती चली गई। कुछ देर बाद ही मौत हो गई। पुलिस से की गई अपनी शिकायत में पीड़ित ने कहा कि उनकी पत्नी कोरोना संक्रमित थी। अस्पताल में बेड न मिलने के कारण उन्होंने पत्नी को घर में होम आइसोलेशन में रखा था। 
विज्ञापन


इस बीच उनकी हालत ज्यादा खराब हो गई। उन्हें आक्सीजन की तत्काल जरूरत थी। एक रिश्तेदार के माध्यम से उन्हें एक नंबर मुहैया कराया गया। जब उस नंबर पर संपर्क किया गया तो संतोष नाम के व्यक्ति ने फरीदाबाद आकर 30 हजार रूपये में सिलिंडर ले जाने को कहा। वह सिलिंडर को घर ले आए। लेकिन सिलिंडर से दो घंटे ही महिला को सांस दी जा सकी और उसकी मौत हो गई। इसके बाद जानकारी एकत्रित कि तो पता चला कि यह एक अग्निशमन यंत्र था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed