फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   A man was shot dead in Central Delhi's Daryaganj area at around 11pm on May 17.

Murder In Delhi : दरियागंज में वर्कशॉप मालिक की गोली मारकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस 

Thu, 19 May 2022 07:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 19 May 2022 07:06 AM IST
विज्ञापन
A man was shot dead in Central Delhi's Daryaganj area at around 11pm on May 17.
demo pic...

मध्य दिल्ली के दरियागंज इलाके में टू-व्हीलर वर्कशॉप मालिक की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त मोइनुद्दीन कुरैशी (48) के रूप में हुई है। वारदात के समय मोइनुद्दीन अपनी वर्कशॉप बंद करवाकर घर लौट रहे थे। इस बीच वह दरियागंज के कालीदास मार्ग के पास लघुशंका के लिए रुके। पीछा करते हुए आए बदमाशों ने मोइनुद्दीन पर गोलियां चला दीं।

विज्ञापन


दो गोली लगने के बाद उनको एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मोइनुद्दीन के छोटे भाई रुकनुद्दीन कुरैशी की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस हत्यारों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। परिजनों का कहना है कि मोइनुद्दीन की किसी से कोई रंजिश या दुश्मनी नहीं थी। पुलिस मृतक के दोस्तों और परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन


मध्य जिला पुलिस उपायुक्त श्वेता चौहान ने बताया कि मोइनुद्दीन परिवार के साथ मेहरपरवर (एमपी स्टेट), पटौदी हाउस, दरियागंज इलाके में रहते थे। इनके परिवार में बुजुर्ग मां के अलावा पत्नी जेबा, दो बेटे मुईज कुरैशी, गुल कुरैशी, 18 साल की बेटी व छोटा भाई रुकनुद्दीन है। मोइनुद्दीन के परिवार की 50 साल से ज्यादा पुरानी दोपहिया की वर्कशॉप, दरियागंज में दरगाह साबरी के पास है। दुकान पर कई लड़के काम करते हैं। मंगलवार रात करीब 10.00 बजे मोइनुद्दीन पैदल की वर्कशॉप से घर जाने के लिए निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच वह कालीदास मार्ग पर लघुशंका के लिए रुक गए। तभी पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। एक गोली मोइनुद्दीन के पेट व दूसरी कमर पर लगी। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना स्थल के पास ही मौजूद मोइनुद्दीन के भाई रुकनुद्दीन व उसका दोस्त साजिद उनको एलएनजेपी अस्पताल ले गए, जहां कुछ ही देर बाद मोइनुद्दीन को मृत घोषित कर दिया गया।


खबर मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उधर मोइनुद्दीन को गोली लगने की सूचना मिलते ही लोगों की भारी भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। पुलिस ने सभी को समझाकर वहां से हटाया। लोग आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद मोइनुद्दीन का शव परिवार को सौंप दिया है। सीसीटीवी कैमरों से पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं। उसके आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed