{"_id":"61c8cb33602cf1301f3858b8","slug":"9th-class-student-suffering-from-depression-jumped-from-6th-floor-dead-ashram-news-noi6235648102","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्रेशन का शिकार 9वीं कक्षा का छात्र छठी मंजिल से कूदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्रेशन का शिकार 9वीं कक्षा का छात्र छठी मंजिल से कूदा, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली स्थित अक्षरधाम मंदिर के पास बने कॉमनवेल्थ गेम्स विलेज में शनिवार रात नौवीं कक्षा के छात्र ने छठी मंजिल से कूदकर जान दे दी। पड़ोसी उसे पटपड़गंज स्थित मैक्स अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घर पहुंचे परिवार को बेटे के कूदने का पता चला तो वह सीधे अस्पताल पहुंच गए। मृतक की शिनाख्त कौशल प्रताप (15) के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। बाद में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एलबीएस अस्पताल की मोर्चरी भेजा गया। मंडावली थाना पुलिस के अलावा क्राइम टीम और एफएसएल की टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। परिजनों ने बताया कि बेटा डिप्रेशन का शिकार था।
पुलिस के मुताबिक, कौशल प्रताप परिवार के साथ कॉमनवेल्थ गेम्स विलेज में छठी मंजिल स्थित फ्लैट में रहता था। परिवार में पिता गोपाल प्रताप, मां व अन्य सदस्य हैं। पिता गोपाल प्रताप एक मंत्रालय में संयुक्त सचिव हैं। शनिवार रात को वह बेटे को घर पर अकेला छोड़कर मयूर विहार मार्केट खरीदारी करने के लिए गए थे। इस बीच रात करीब 8.30 बजे उनको घटना की खबर मिली। वह तुरंत मैक्स अस्पताल भागे तो वहां बेटे की मौत की खबर मिली। पुलिस को दिए बयान में गोपाल प्रताप ने बताया कि उनका बेटा पिछले कुछ समय से डिप्रेशन में था। उसका इलाज भी चल रहा था। फिलहाल शुरुआती जांच के बाद पुलिस घटना को आत्महत्या ही बता रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी हैं। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।