{"_id":"60afb05b8ebc3e7fd7206808","slug":"80-perscent-traders-in-favor-of-opening-lockdown-from-june-1-cti-survey","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : 80 फीसदी व्यापारी 1 जून से लॉकडाउन खोलने के पक्ष में, सीटीआई ने किया सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : 80 फीसदी व्यापारी 1 जून से लॉकडाउन खोलने के पक्ष में, सीटीआई ने किया सर्वे
Thu, 27 May 2021 08:14 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Thu, 27 May 2021 08:14 PM IST
सार
सीटीआई के चेयरमैन बृजेश गोयल और अध्यक्ष सुभाष खंडेलवाल ने कहा कि सोमवार सुबह लॉकडाउन की अवधि समाप्त हो रही है। इसको देखते हुए दिल्ली के तमाम व्यापारियों के बीच एक सर्वे कराया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
दिल्ली के 80 फीसदी व्यापारी आगामी एक जून से लॉकडाउन को कड़ी शर्तों के साथ खोलने के पक्ष में हैं। इस बात की जानकारी चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) के 560 व्यापारी संगठनों के बीच कराए गए सर्वे में मिली है।
विज्ञापन
सीटीआई के चेयरमैन बृजेश गोयल और अध्यक्ष सुभाष खंडेलवाल ने कहा कि सोमवार सुबह लॉकडाउन की अवधि समाप्त हो रही है। इसको देखते हुए दिल्ली के तमाम व्यापारियों के बीच एक सर्वे कराया गया है। इसमें दिल्ली के लगभग 560 व्यापारी संगठनों मार्केट एसोसिएशन, इंडस्ट्री एसोसिएशन्स, होटल एवं रेस्तरां एसोसिएशन, ब्यूटी एवं वेलनेस एसोसिएशन आदि ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
सर्वे में कश्मीरी गेट, चांदनी चौक, चावड़ी बाजार, सदर बाजार, खारी बावली, करोल बाग, कमला नगर, लाजपत नगर, कनॉट प्लेस, कीर्ति नगर, कृष्णा नगर, राजौरी गार्डन, नेहरू प्लेस, साउथ एक्स, शाहदरा, गांधी नगर, लक्ष्मी नगर, रोहिणी, पीतमपुरा, जनकपुरी, मालवीय नगर, द्वारका, ग्रेटर कैलाश आदि बाजारों के व्यापारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
सीटीआई कोषाध्यक्ष सुधीर जैन और उपाध्यक्ष नवदीप मल्होत्रा ने बताया कि इन 560 संगठनों में से लगभग 450 संगठनों का कहना था कि दिल्ली में कोरोना केस और संक्रमण दर कम हो रही हैं। इसलिए एक जून से लॉकडाउन खोलते हुए बाजारों और फैक्ट्रियों को खोलने की अनुमति दी जानी चाहिए। वहीं, कुछ एसोसिएशन ने लॉकडाउन एक हफ्ते और बढ़ाने की सलाह दी है। कुछ एसोसिएशन कहना है कि सरकार जो भी निर्णय लेगी वो उसके साथ हैं।
बृजेश गोयल ने कहा कि कुछ एसोसिएशन का कहना है कि ऑड ईवन के तर्ज पर बाजारों को खोला जाए तो कुछ एसोसिएशन रिटेल और होलसेल बाजारों के लिए टाइम अलग अलग होने की मांग कर रहे हैं। गोयल ने कहा कि कुछ एसोसिएशन का सुझाव था कि हफ्ते में पांच दिन ही दुकानें खुलें और शनिवार, रविवार को पूर्ण बंद रहे।
वहीं, कुछ मार्केट ने रात्रि कर्फ्यू जारी रखने का अनुरोध किया है। सर्व में लगभग 60 फीसदी व्यापारियों का कहना था कि मेट्रो की सेवा पुन: शुरू होनी चाहिए, नहीं तो सड़कों पर यातायात बहुत बढ़ जाएगा। साथ ही 80 फीसदी से ज्यादा व्यापारी संगठन चाहते हैं कि बाजारों में सैनिटाइजेशन होना चाहिए।
सीटीआई के सर्वे में दिल्ली के 28 ऑद्योगिक क्षेत्रों के फैक्ट्री मालिकों ने भी हिस्सा लिया। इसमें नरेला, बवाना, मंगोल पुरी, मायापुरी, उद्योग नगर, कीर्ति नगर, आनंद पर्वत, शाहदरा, वजीरपुर, बादली, ओखला, झिलमिल आदि औद्योगिक क्षेत्रों के फैक्ट्री मालिक शामिल थे।