फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   80 new low-floor AC buses inducted into fleet in delhi

दिल्ली : 80 नई लो-फ्लोर एसी बसें बेड़े में शामिल, पैनिक बटन, वीडियो लाइव स्ट्रीम समेत कई सुविधाओं से लैस

Thu, 14 Apr 2022 05:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 14 Apr 2022 05:29 AM IST
सार

इससे बसों की संख्या 7,081 हो गई है। सभी बसें पैनिक बटन, सीसीटीवी कैमरे, वीडियो लाइव स्ट्रीम समेत दूसरी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हैं। इन्हें घुम्मनहेड़ा में नवनिर्मित बस डिपो से 9 मार्गों पर चलाया जाएगा।

विज्ञापन
80 new low-floor AC buses inducted into fleet in delhi
परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने राजघाट डिपो से झंडी दिखाकर नई बसों को रवाना किया... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के सार्वजनिक परिवहन के बेड़े में बुधवार को 80 लो-फ्लोर एसी सीएनजी बसें शामिल की गईं। इससे बसों की संख्या 7,081 हो गई है। सभी बसें पैनिक बटन, सीसीटीवी कैमरे, वीडियो लाइव स्ट्रीम समेत दूसरी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हैं। इन्हें घुम्मनहेड़ा में नवनिर्मित बस डिपो से 9 मार्गों पर चलाया जाएगा। परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने राजघाट डिपो से झंडी दिखाकर नई बसों को रवाना किया।

विज्ञापन


इस मौके पर गहलोत ने कहा कि 9 रूटों पर बसों के चलने से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और बसों के फेरे भी बढ़ेंगे। दिल्ली के सार्वजनिक परिवहन के बेड़े में अब बसों की संख्या 7,081 हो गई है। हर महीने ज्यादा से ज्यादा बसों को बेड़े में शामिल किया जा रहा है। अगले कुछ दिन में 60 इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर उतारी जाएंगी। जल्द ही मुख्यमंत्री इन्हें हरी झंडी दिखाएंगे। 
विज्ञापन


इससे पहले मार्च में केजरीवाल सरकार ने 100 लो-फ्लोर एसी सीएनजी बसों को सड़कों पर उतारा था। वहीं, पुरानी बसों के बेड़े के रिटायर्ड होने के बाद इसकी जगह पर डीटीसी ई-बस ही शामिल करेगा। इसमें डीटीसी के अपने बेड़े में 1000 और क्लस्टर में 240 ई-बसें आएंगी। दिल्ली सरकार ने 350 एसी सीएनजी लो फ्लोर बसों के लिए टेंडर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


14 फीसदी दिल्लीवासी बसों में करते हैं सफर
फरवरी 2022 में सार्वजनिक परिवहन में शामिल डीटीसी और क्लस्टर बसों में 30 लाख यात्रियों ने सफर किया था। यह दिल्ली की कुल आबादी की 14 फीसदी है।

मियाद पूरी कर चुकीं बसों की जगह आएंगी 1240 ई-बसें

परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि इलेक्ट्रिक बसों की संख्या में चरणबद्ध  तरीके से बढ़ोतरी की जाएंगी। इसके लिए अलग-अलग डिपो में चार्जिंग स्टेशन सहित तमाम बुनियादी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। पहले चरण में 300 इलेक्ट्रिक बसें दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के बेड़े में शामिल की जाएंगी। 60 ई-बसें अप्रैल के आखिर तक सड़कों पर उतार दिए जाने की उम्मीद है। इसके लिए पंजीकरण सहित दूसरी औपचारिकताएं भी पूरी की जा रही हैं। इसके बाद बेड़े से रिटायर होने वाली बसों की जगह 1240 ई-बसें भी लाने की योजना है।

 डीटीसी के बेड़े में 1000 जबकि क्लस्टर स्कीम के तहत 240 अतिरिक्त ई-बसें भी शामिल होंगी। इसके लिए तीन डिपो में बुनियादी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। बुराड़ी बस डिपो में 200, द्वारका सेक्टर-22 में 250 जबकि नरेला बस डिपो को 240 ई बसों के लिहाज से विकसित किया जाएगा। इसके अलावा 330 इलेक्ट्रिक बसें शामिल करने के लिए निविदा जारी की जाएगी। इसके लिए रोहिणी सेक्टर -37  में 140 जबकि बुराड़ी में 190 ई-बसें क्लस्टर योजना के तहत शामिल करने से पहले बुनियादी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। परिवहन बेड़े में ई बसों की संख्या में बढ़ोतरी के साथ चार्जिंग, बिजली सहित तमाम सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

अप्रैल 2016 में शुरू हुआ था नई बसें जोड़ने का सिलसिला
नई बसों को जोड़ने का सिलसिला अप्रैल 2016 में शुरू किया था। केजरीवाल सरकार ने 2016 से अब तक बेड़े में 2026 नई एसी और नॉन एसी बसों को शामिल किया है। इनमें 1,386 नॉन एसी हैं और 640 एसी बसें शामिल हैं। 2016-17 में 259 नॉन एसी बसें शामिल हुईं, जबकि 2017-18 में 96, 2018-19 में 31, 2019-20 में 927, 2020-21 में 73 नॉन एसी बसें बेड़े में शामिल की गईं। 2019-20 में 135, 2020-21 में 176 और 2021-22 में 329 एसी बसों सहित 2 इलेक्ट्रिक बसों को शामिल    किया गया है।

80 बसों का रूट

  • 567 - कमरुद्दीन नगर टर्मिनल से सराय काले खां
  • 232 - मंगोलपुरी बी ब्लॉक से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन
  • 233 - सैयद नांगलोई से पुरानी दिल्ली      रेलवे स्टेशन
  • 356 - महरौली से मयूर विहार फेज-1
  • 949 - टिकरी बॉर्डर से दिल्ली सचिवालय
  • 164 - वेस्ट एन्क्लेव से शिवाजी स्टेडियम
  • 523 - धौला कुआं से भाटी माइंस
  • 953 - मंगोलपुरी बी ब्लॉक से न्यू राजिंदर नगर आर ब्लॉक


दिल्लीवासियों को बधाई। सार्वजनिक बसों के बेड़े में 80 लो-फ्लोर एसी बसें और जुड़ गईं। दिल्ली का बस नेटवर्क हम लगातार मजबूत कर रहे हैं। दिल्ली के लोगों से किए सारे वादे पूरे करेंगे।
- अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed