फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   8.11 crore cheated by 290 investors under the guise of DDA's land pooling policy

डीडीए की लैंड पूलिंग पॉलिसी की आड़ में 290 निवेशकों से 8.11 करोड़ की ठगी

Sat, 27 Feb 2021 12:00 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sat, 27 Feb 2021 12:00 PM IST
विज्ञापन
8.11 crore cheated by 290 investors under the guise of DDA's land pooling policy
- फोटो : SELF

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने डीडीए की लैंड पूलिंग पॉलिसी की आड़ में फ्लैट खरीदारों को धोखा देने के मामले में रुद्र वेलफेयर सोसाइटी के कोषाध्यक्ष सह हस्ताक्षरकर्ता को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि फ्लैट मुहैया करने का झांसा देकर सोसाइटी के पदाधिकारियों ने 290 निवेशकों से 8.11 करोड़ की ठगी की।

विज्ञापन


शाखा के संयुक्त आयुक्त डॉक्टर ओपी मिश्रा ने बताया कि आरोपी की पहचान मोहल्ला हरदेव सहाय, धर्मशाला, गाजियाबाद निवासी प्रहलाद अग्रवाल(45) के रूप में हुई है। वह रुद्र वेलफेयर सोसाइटी में कोषाध्यक्ष और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता थे और सोसाइटी के आमदनी और खर्च पर इसका नियंत्रण था।
विज्ञापन


शाखा को शिकायत मिली थी कि डीडीए की लैंड पूलिंग पॉलिसी के नाम पर विभिन्न सोसाइटी, बिल्डर्स की ओर से बाजार में फ्लैट मुहैया करवाने के आकर्षक योजनाएं निकाली जा रही है। जिसके तहत कंपनी फ्लैट देने का झांसा देकर निवेशकों के साथ ठगी कर रहे हैं। जबकि डीडीए ने लैंड पूलिंग पॉलिसी के तहत क्षेत्रों में विकास की प्रक्रिया शुरू करने के लिए किसी को कोई भी लाइसेंस या किसी भी डेवलपर, बिल्डर, सोसायटी, या फिर किसी कंपनी इसके लिए अधिकृत नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



छानबीन के बाद शाखा ने वर्ष 2020 में रुद्र वेलफेयर सोसाइटी के खिलाफ फर्जीवाड़ा का मामला दर्ज कर लिया। जांच में पता चला कि सोसाइटी के नाम पर कोई भी जमीन नहीं है और न ही सोसाइटी को द्वारका एल जोन में प्रस्तावित परियोजना को विकसित करने का अधिकार ही है। बावजूद सोसाइटी आकर्षक स्कीम का सपना दिखाकर 290 निवेशकों से 8.11 करोड़ की वसूली कर ली है।


जांच में यह बात भी सामने आई कि लैंड पूलिंग के संबंध में डीडीए की नीति अभी चल रही है। इसे अंतिम रूप दिया जाना बाकी है। इस नीति के संबंध में डीडीए ने कोई लाइसेंस जारी नहीं किया है। शाखा की टीम ने जांच के बाद सोसाइटी के पदाधिकारी भरत खन्ना और पारस अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया। जबकि प्रहलाद अग्रवाल की तलाश कर रही थी। 25 फरवरी को एक सूचना पर पुलिस टीम ने गाजियाबाद से प्रहलाद को गिरफ्तार कर लिया।



शाखा ने आम लोगों को सलाह दी है कि डीडीए की लैंड पूलिंग पॉलिसी के नाम पर ऐसी किसी भी योजना में निवेश करने से पहले सावधानी बरते और इस संबंध में डीडीए के समय समय पर जारी किए गए दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed