फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   चुनाव प्रचार के अंतिम रविवार को जमकर प्रत्याशियों ने किया प्रचार

चुनाव प्रचार के अंतिम रविवार को जमकर प्रत्याशियों ने किया प्रचार

Mon, 06 May 2019 05:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 05:51 AM IST
विज्ञापन
चुनाव प्रचार के अंतिम रविवार को जमकर प्रत्याशियों ने किया प्रचार
अंतिम रविवार प्रत्याशियों ने जमकर किया प्रचार
विज्ञापन

- अभिनेत्री नगमा व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने किया रोड शो और जनसभा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। चुनाव प्रचार के अंतिम रविवार को सभी लोकसभा उम्मीदवारों ने जमकर प्रचार किया। पदयात्रा, रोड शो, रैली समेत डोर-टू-डोर कैंपेन पर भी जोर रहा। तपती गर्मी में सभी प्रत्याशियों ने खूब पसीना बहाया। वहीं स्टार प्रचारकों ने भी सभी पार्टियों के प्रचार अभियान में रैली और रोड शो में हिस्सा लिया।
नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में पंजाब सरकार के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने रोड शो किया। करोलबाग आर्य समाज रोड से शुरू यह काफिला कृष्णा दास रोड, बैंक स्ट्रीट, अजमल खां रोड, सरस्वती मार्ग, विष्णु मंदिर मार्ग, टैंक रोड, करोलबाग, देव गुरू नगर से हाथी वाला चौक तक निकला। इस दौरान नवजोत सिंह सिद्धू व कांग्रेस प्रत्याशी अजय माकन ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही 30 दिनों के अंदर सीलिंग पर रोक लगेगी। सीलिंग का समाधान पूर्व की केंद्र सरकार की तरह ही ढूंढा जाएगा। व्यापारियों की समस्या कांग्रेस की समस्या है। वहीं चांदनी चौक संसदीय क्षेत्र स्थित हंसा पूरी रोड रामपुरा में अभिनेत्री नगमा ने जनसभा को संबोधित कर प्रत्याशी जयप्रकाश अग्रवाल के लिए वोट मांगे। उन्होंने कहा कि व्यापारियों व अल्पसंख्यकों की समस्याओं का समाधान सिर्फ कांग्रेस पार्टी कर सकती है।
विज्ञापन

पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अरविंदर सिंह लवली ने रविवार को अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से की। फिरोजशाह कोटला से विक्रम नगर, जंगपुरा की सनलाइट कॉलोनी में डोर-टू-डोर कैंपेन किया। उन्होंने कहा कि चुनाव बीतने के बाद भाजपा प्रत्याशी के दर्शन भी दुर्लभ हो जाएंगे। दक्षिणी दिल्ली में बॉक्सर विजेंदर सिंह कांग्रेस के सेवा दल के साथ बैठक के बाद डोर-टू-डोर कैपेंन में जुटे रहे, तो पश्चिमी दिल्ली में कांग्रेस प्रत्याशी महाबल मिश्रा ने मौजूदा सांसद डॉ. उदित राज के साथ रैली व सभा करके इलाके की जनता से वोट मांगे। महाबल की पत्नी उर्मिला मिश्रा ने भी वैशाली कॉलोनी में वोट मांगा। वहीं उत्तर-पूर्वी दिल्ली की प्रत्याशी शीला दीक्षित ने जनसभा को संबोधित कर अपने पंद्रह साल के शासनकाल के आधार पर वोट मांगती दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed