फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   54 corona positive patients found in delhi on monday

निचले स्तर पर पहुंचा कोरोना: पिछले साल 15 अप्रैल के बाद दिल्ली में सबसे कम मामले आए, दो की हुई मौत

Mon, 05 Jul 2021 09:34 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 05 Jul 2021 09:34 PM IST
विज्ञापन
54 corona positive patients found in delhi on monday
कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई

कोरोना महामारी की चौथी लहर का सामना करने वाली राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण दर सबसे निचले पायदान पर आ चुकी है। पिछले साल 15 अप्रैल के बाद पहली बार पिछले एक दिन में सबसे कम कोरोना मरीज मिले हैं। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग बेहतर स्थिति का उदाहरण मान रहे हैं लेकिन साथ ही ऐसी स्थिति आगे भी रखने के लिए सतर्कता भी जरूरी है। 

विज्ञापन


विभाग के अनुसार पिछले एक दिन में 54 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। पिछले साल 15 अप्रैल को एक दिन में 17 लोग कोरोना संक्रमित मिले थे। इसके बाद 16 अप्रैल को एक ही दिन में 62 लोग संक्रमित मिले थे। इसके बाद संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती चली गई। चार बार महामारी की लहर का सामना करने के बाद अब 60 से कम मरीज मिले हैं। 
विज्ञापन


विभाग ने यह भी बताया कि पिछले एक दिन में दो लोगों की संक्रमण के चलते मौत हुई है। इस दौरान 132 मरीजों को स्वस्थ्य घोषित भी किया गया। पिछले एक दिन में 61405 सैंपल की जांच की गई थी जिनमें 0.09 फीसदी सैंपल संक्रमित मिले। इसी के साथ ही कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 14,34,608 हो चुकी है जिनमें से अब तक 14.08 लाख से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि मरने वालों की संख्या 24,997 पर पहुंच गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल राजधानी में सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 912 हो चुकी है। यह पिछले साल 10 अप्रैल के बाद सबसे कम है। 10 अप्रैल को राजधानी में 862 सक्रिय मरीज उपचाराधीन थे। विभाग ने जानकारी दी है कि फिलहाल 281 मरीज अपने घरों में आइसोलेशन में हैं। वहीं कंटेनमेंट जोन की संख्या घटकर 695 हो चुकी है। बीते रविवार को राजधानी में 49,607 सैंपल की जांच आरटी-पीसीआर तकनीक के जरिए हुई। 

566 मरीजों की हालत गंभीर
जानकारी मिली है कि राजधानी के अस्पतालों में अभी भी 566 कोरोना मरीज भर्ती हैं। इनमें से ज्यादातर मरीज दूसरी लहर के दौरान संक्रमित हुए और गंभीर अवस्था में लंबे समय से उपचाराधीन हैं। विभाग के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि करीब 200 मरीज ऑक्सीजन अथवा आईसीयू केयर में उपचार ले रहे हैं। 


रविवार को 9503 खुराक दीं
कोरोना टीकाकरण को लेकर भी स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि बीते रविवार को सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर अवकाश था लेकिन प्राइवेट केंद्रों पर टीकाकरण हुआ जिसके तहत 9503 खुराक दी गईं इनमें 5651 खुराक पहली बार वैक्सीन लेने वालों को मिलीं। जबकि 3852 खुराक बतौर दूसरे टीकाकरण के तौर पर दी गईं। फिलहाल राजधानी में 83.89 लाख से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं जिनमें 19.11 लाख से अधिक लोग दो-दो खुराक लेकर टीकाकरण पूरा कर चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed