{"_id":"618ea799c535ab71923b10e8","slug":"52nd-convocation-today-2117-students-will-get-degrees-padmashree-warrior-alumnus-and-ceo-of-fable-will-be-chief-guest","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी दिल्ली: 52वां दीक्षांत समारोह आज, 2117 छात्रों को मिलेगी डिग्री, पूर्व छात्रा और फैबल की सीईओ पद्मश्री वारियर रहेंगी मुख्य अतिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईटी दिल्ली: 52वां दीक्षांत समारोह आज, 2117 छात्रों को मिलेगी डिग्री, पूर्व छात्रा और फैबल की सीईओ पद्मश्री वारियर रहेंगी मुख्य अतिथि
Sat, 13 Nov 2021 04:32 AM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sat, 13 Nov 2021 04:32 AM IST
सार
छह पूर्व छात्रों को विशिष्ट एलुमिनाई पुरस्कार, चार स्नातक स्वर्ण पदक और एक पूर्व छात्र को विशिष्ट सेवा पुरस्कार दिया जा रहा है। आईआईटी दिल्ली के डायरेक्टर प्रो. वी रामगोपाल राव ने शुक्रवार को बताया कि कार्यक्रम में पूर्व छात्रा पद्मश्री वारियर को मुख्य अतिथि बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
आईआईटी दिल्ली
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईआईटी दिल्ली (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान) शनिवार को अपना 52वां दीक्षांत समारोह पारपंरिक तरीके से आयोजित करने जा रहा है। वैश्विक महामारी कोविड-19 के चलते पिछले डेढ़ साल से उच्च शिक्षण संस्थान बंद हैं। इसके बाद से फिजिकल मोड से आयोजित होने वाला दीक्षांत समारोह पहला कार्यक्रम है। इसमें यूजी, पीजी, ड्यूल डिग्री, पीएचडी, गोल्ड मेडल अवार्ड प्राप्त करने वाले 2117 छात्रों को डिग्री व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जाएगा।
छह पूर्व छात्रों को विशिष्ट एलुमिनाई पुरस्कार, चार स्नातक स्वर्ण पदक और एक पूर्व छात्र को विशिष्ट सेवा पुरस्कार दिया जा रहा है। आईआईटी दिल्ली के डायरेक्टर प्रो. वी रामगोपाल राव ने शुक्रवार को बताया कि कार्यक्रम में पूर्व छात्रा पद्मश्री वारियर को मुख्य अतिथि बनाया जा रहा है। वह प्रतिष्ठित संस्थान फैबल की सीईओ भी है। कार्यक्रम के आगाज में प्रो. राव संस्थान की रिपोर्ट पेश करेंगे। इसके बाद समारोह का आगाज होगा। इसके अलावा एलुमिनाई अवार्ड 2021 भी दिया जाएगा। इसमें शिक्षण व अनुसंधान श्रेणी, उद्यमिता, कॉरपोरेटर नेतृत्व व विशिष्ठ एलुमिनाई सेवा पुरस्कार शामिल है।
कोविड के चलते चार स्थलों पर कार्यक्रम
दीक्षांत समारोह समिति के अध्यक्ष प्रो. शांतनु राय ने बताया कि समारोह बेशक फिजिकल मोड से आयोजित हो रहा है, लेकिन कोविड प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखा जाएगा। इसलिए समारोह में शामिल होने वाले सभी छात्रों को टीके की दोनों डोज लगी होनी जरूरी है। इसके अलावा 48 घंटे पुरानी आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट लानी होगी। छात्रों की संख्या और सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए कार्यक्रम चार स्थलों से चलेगा। इसको लाइव टेलीकॉस्ट भी किया जाएगा। मुख्य आयोजन डोगरा हॉल में होगा। यहां पीएचडी और मेडल व अवार्ड वाले छात्रों को डिग्री व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जाएगा। जबकि यूजी व पीजी समेत अन्य छात्र अलग-अलग हॉल में होंगे। उन्हें उनक विभाग प्रमुख डिग्री देंगे।
विज्ञापन
इनको मिलेगी डिग्री:
बीटेक- 734
दोहरी डिग्री (बीटेक और एमटेक)- 97
उन्नत स्टैंडिंग के अंतर्गत बीटेक और एमटेक- 06
एमटेक (5 वर्षीय समाकलित पाठ्यक्रम)- 04
स्नातक पूर्व डिप्लोमा- 02
पीएचडी- 288
एमटेक- 608
एमबीएस- 157
मास्टर ऑफ साइंस- 151
मास्टर ऑफ साइंस (रिसर्च)व एमएसआर- 26
मास्टर ऑफ डिजाइन- 21
आईआईटी दिल्ली स्नातकोत्तर डिप्लोमा (नौसेना निर्माण)-19
आईआईटी दिल्ली डिप्लोमा- 04