{"_id":"5edd26568ebc3e909f68fdc1","slug":"5000-samples-tested-daily-ashram-news-noi515802422","type":"story","status":"publish","title_hn":"हफ्ते भर में संक्रमण दर में नौ फीसदी का इजाफा, रोज हो रही है 5000 नमूनों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हफ्ते भर में संक्रमण दर में नौ फीसदी का इजाफा, रोज हो रही है 5000 नमूनों की जांच
Mon, 08 Jun 2020 05:00 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 05:00 AM IST
सार
- कोरोना संक्रमण दर लगभग 26 फीसदी हो गई है
- हफ्ते भर पहले तक संक्रमण दर 17 फीसदी थी
- अब जांच कम हो रही है फिर भी अधिक संक्रमित मिल रहे हैं
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : AP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में अब कम जांच होने पर भी कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बीते दो दिन से रोज औसतन पांच हजार नमूनों की जांच हो रही है। इनमें से 1300 से अधिक संक्रमित मिल रहे हैं। इससे कोरोना संक्रमण दर लगभग 26 फीसदी हो गई है। हफ्ते भर पहले तक संक्रमण दर 17 फीसदी थी।
विज्ञापन
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 28 मई से 4 जून के बीच रोजाना 6500 से अधिक नमूनों की जांच पर औसतन 1,050 केस आ रहे थे, लेकिन अब पिछले दो दिन में दस हजार लोगों की जांच में 2,650 संक्रमित मिले हेैं। इस हिसाब से 5000 सैंपल की जांच पर 1300 से ज्यादा मामले आए हैं।
विज्ञापन
यानी, अब जांच कम हो रही है फिर भी अधिक संक्रमित मिल रहे हैं। इससे संक्रमण दर बढ़कर 26 फीसदी हो गई है। राजधानी में ऐसे पहली बार हुआ है कि संक्रमण दर दो दिन 26 फीसदी तक पहुंच गई है। इससे पहले 3 जून को 6538 लोगों की जांच में 1513 संक्रमित मिले थे।
विज्ञापन
कम जांच पर मामले अधिक
तारीख जांच मामले संक्रमण दर
5 जून 5,107 1330 26.1%
6 जून 5,100 1320 26%
पहले ज्यादा जांच पर कम प्रभावित
तारीख जांच : मामले : संक्रमण दर
28 मई 7615 1024 13.50
29 मई 7649 1106 14.43
30 मई 7113 1163 16.50
31 मई 6045 1295 22
1 जून 4800 990 21
2 जून 6070 1298 21.40
3 जून 6538 1513 24
4 जून्र 6700 1359 20.1
( नोट: सभी आँकड़े 6 जून तक के हैं और स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट से लिए गए हैं)