फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   50 thousand robbed from retired female teacher coming home from bank

बैंक से घर आ रही रिटायर्ड महिला टीचर से 50 हजार लूटे

Tue, 31 Aug 2021 01:40 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
50 thousand robbed from retired female teacher coming home from bank
नई दिल्ली। बवाना इलाके में एक रिटायर्ड महिला टीचर के साथ लूटपाट का वीडियो वायरल हुआ है। महिला टीचर बैंक से पैसे निकालकर घर आ रही थी। गली में एक बदमाश उसके पीछे आया और पैसे छीनने की कोशिश करने लगा। विरोध करने के दौरान महिला गिर गई। उसके बाद बदमाश उसके हाथ से पचास हजार रुपये छीनकर फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाश की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, घटना 25 अगस्त की है। ईश्वर कॉलोनी में रहने वाली बाला (61) रिटायर्ड टीचर है। 25 अगस्त की दोपहर वह केनरा बैंक से ढाई लाख रुपये निकालकर घर की ओर आ रही थी। पैसे को उसने पॉलिथिन में रखा था। गली में घुसते ही पीछा करते हुए एक बदमाश उसके पास पहुंचा और उसके हाथ से पॉलिथिन छीनने की कोशिश करने लगा।
विज्ञापन

महिला ने बदमाश का विरोध किया। छीनाझपटी के दौरान महिला गिर गई। साथ ही उसने पैर मारकर बदमाश को गिराने की कोशिश भी की, लेकिन बदमाश संभल गया और उसके हाथ से पैसे छीन लिए और साथी की बाइक पर बैठकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। बाला ने बताया कि बदमाश उसके पॉलिथिन में रखे ढाई लाख में से एक गड्डी, जिसमें पचास हजार रुपये थे, उसे लेकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed