{"_id":"5e2ca8dc8ebc3eec375ace49","slug":"5-people-get-padma-award-ashram-news-noi4880655167","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली की पांच हस्तियों को पद्म पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली की पांच हस्तियों को पद्म पुरस्कार
विज्ञापन
नई दिल्ली। गणतंत्र की पूर्व संध्या पर शनिवार को केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कारों का एलान कर दिया। पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान दिया गया है। वहीं, जय प्रकाश अग्रवाल, नवीन खन्ना और मीनाक्षी जैन को पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया है।
पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली देश के जानेमाने अधिवक्ता रहे हैं। दिल्ली में जन्में अरुण जेटली ने श्री रामजस कॉलेज से कॉमर्स से स्नातक और दिल्ली विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई की हैं। वह प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कैबिनेट में सूचना प्रसारण, कानून, न्याय जैसे मंत्रालयों के कैबिनेट मंत्री रहे। लंबे समय तक राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष भी रहे।
वहीं, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और देश की पहली महिला विदेशमंत्री सुषमा स्वराज को भी मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार दिया गया है। अंबाला छावनी में जन्मीं सुषमा स्वराज ने जेपी आंदोलन से राजनीति में कदम रखा। इसके अलावा जय प्रकाश अग्रवाल को व्यापार और उद्योग को बढ़ावा देेने, नवीन खन्ना को विज्ञान और इंजीनियरिंग और मीनाक्षी जैन को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर योगदान देने के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया है।