Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   40 lakh worth of Kalash fixed on the top of Jain temple stolen

Delhi News: जैन मंदिर के शिखर में जड़ा 40 लाख का कलश चोरी

Sat, 11 Oct 2025 07:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 07:53 PM IST
विज्ञापन
40 lakh worth of Kalash fixed on the top of Jain temple stolen
मंदिर पर चढ़ते हुए चोर की सीसीटीवी फुटेज भी आई सामने
विज्ञापन

मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर में जैन मंदिर से लगभग 40 लाख का कलश चोरी कर लिया गया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। शनिवार सुबह जैसे ही स्थानीय लोगों को कलश चोरी होने की खबर मिली, मंदिर के बाहर भीड़ जुट गई।
सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी मंदिर कमेटी को थाने बुलाने लगे तो इस पर लोग नाराज हो गए। बाद में खुद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि वारदात शुक्रवार रात को हुई। उस समय लोग करवाचौथ में व्यस्त थे। आरोपी ने इसका फायदा उठाया और कलश ले गया। मंदिर समिति के अध्यक्ष नीरज जैन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। नीरज जैन ने बताया कि जैन मंदिर करीब 25 साल पुराना है। स्थानीय लोगों ने मंदिर प्रशासन के साथ मिलकर करीब 17 साल पहले शिखर पर सोने की परत चढ़ा हुआ कलश लगाया था। इस समय कलश की कीमत लगभग 40 लाख रुपये के आसपास है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात को मंदिर बंद कर दिया गया। इस बीच शनिवार सुबह जब मंदिर खोला गया तो वहां शिखर पर लगा कलश गायब था। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला गया। फुटेज देखने पर पता चला कि देर रात करीब पौने 12 बजे मंदिर के बाहर एक व्यक्ति खड़ा था। कुछ मिनट वह मंदिर के बाहर बैठा रहा। इसके बाद आरोपी बिजली के तारों के जरिये मंदिर की छत पर पहुंच गया। आरोपी छत से शिखर पर पहुंचा और कलश चोरी करके ले गया। जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed