फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   3594 corona positive patients found in delhi on friday

कोरोना ने दिल्ली में पसारे पैर: शुक्रवार को सामने आए 3594 केस, 14 लोगों ने तोड़ा दम

Fri, 02 Apr 2021 08:07 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 02 Apr 2021 08:07 PM IST
सार

  • 4 माह बाद एक दिन में सर्वाधिक मामले
  • 13 जनवरी के बाद ऐसा पहली बार है जब एक दिन में 10 से ज्यादा लोगों की मौत हुई

विज्ञापन
3594 corona positive patients found in delhi on friday
कोरोना जांच कराते लोग - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी में कोरोना के दैनिक मामले इस साल रोजाना रिकॉर्ड बना रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को 3594 लोगों में संक्रमण की पुष्टि की है, जो करीब चार माह बाद एक दिन में अधिकतम मामले हैं। इससे पहले बीते साल 3 दिसंबर को 3734 संक्रमित मिले थे। बढ़ते मामलों के साथ इस दिन की संक्रमण दर भी बढ़कर 4.11 फीसदी हो गई है। सक्रिय मरीज भी करीब 12 हजार हो गए हैं। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को 14 लोगों की मौत हुई और 2084 मरीजों को छुट्टी दी गई। 13 जनवरी के बाद ऐसा पहली बार है जब एक दिन में 10 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। दिल्ली में संक्रमितों की कुल संख्या अब  6,68,814 हो गई हैं। इनमें से 6,45,770 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। रिकवरी दर घटकर 97.1 फीसदी हो गई है। कुल 11,994 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना से मृत्युदर 1.65 फीसदी है और कुल संक्रमण दर 4.54 प्रतिशत है। सक्रिय मरीजों की संख्या भी बढ़कर 11994 हो गई है। इनमें से 2255 मरीज अस्पतालों में भर्ती है। कोविड केयर केंद्रों में 39 और होम आईसोलेशन में 6106 रोगियों का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन


विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 87,505 लोगों की जांच की गई। आरटीपीसीआर तरीके से 54,898 और रैपिड एंटीजन से 32,607 टेस्ट हुए। अब तक 1करोड़ 47 लाख 41 हजार सैंपल की जांच हो चुकी है। कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 2338 हो गई है।एक दिन में 200 से ज्यादा रेड जोन बनाए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed