दिल्ली: बीते 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 35 नए मामले, कुल 412 सक्रिय मामले, कोई मौत नहीं
राजधानी में पिछले 24 घंटे में 1,41,693 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। अब तक कुल एक करोड़ 48 लाख 64 हजार वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में शनिवार को 35 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। 44 मरीज स्वस्थ हुए। इस दिन मौत का आंकड़ा शून्य रहा। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले कुछ सप्ताह के 22 नए मामले आईसीएमआर के पोर्टल पर अपडेट किए गए हैं। अब कुल संक्रमितों की संख्या 14,38, 211 हो गई है। इनमें से 14,12,716 स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना से कुल मौत का आंकड़ा 25,083 है। फिलहाल 412 सक्रिय मरीज हैं। इनमें से 110 अपने घरों में आइसोलेशन में हैं। अस्पतालों में 258 मरीज हैं। कोविड केयर केंद्रों में नौ रोगी भर्ती है। दिल्ली में कुल संक्रमण दर 5.41 प्रतिशत है।
पिछले 24 घंटे में 74,540 टेस्ट किए गए हैं। कुल हुई जांच में 51,930 आरटी-पीसीआर से और 22,610 एंटीजन से हुए हैं। कंटेनमेंट जोन अब 100 ही रह गए हैं।
1,53,515 लोगों को लगा टीका
राजधानी में पिछले 24 घंटे में 1,41,693 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। अब तक कुल एक करोड़ 48 लाख 64 हजार वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इनमें से एक करोड़ 5 लाख 38 हजार को पहली और 43 लाख 26 हजार को दूसरी खुराक लग गई है। दिल्ली में करीब 70 फीसदी पात्र आबादी को पहला टीका लग गया है।