फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   3.5 million women traveled using the Pink Saheli card in 6 days

Delhi News: पिंक सहेली कार्ड से 6 दिन में 35 लाख महिलाओं ने किया सफर

Wed, 07 Oct 2026 09:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 09:59 PM IST
विज्ञापन
3.5 million women traveled using the Pink Saheli card in 6 days
- 38 केंद्रों और विशेष कैंपों पर लगातार बन रहे स्मार्ट कार्ड, प्रक्रिया रहेगी जारी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के जरिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा शुरू होने के बाद दिल्ली में महिला यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ी है। अक्तूबर के पहले छह दिनों में 35 लाख से अधिक महिलाओं ने डीटीसी बसों में सफर किया। वहीं, 3 अक्तूबर से स्मार्ट कार्ड के जरिए मुफ्त यात्रा शुरू होने के बाद अब तक 25 लाख से अधिक महिला यात्री इसका लाभ उठा चुकी हैं। दिल्ली में रहने वाली पात्र महिलाओं के साथ ट्रांसजेंडर लोगों को भी एसी और नॉन-एसी डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जा रही है।
38 केंद्रों पर बन रहे स्मार्ट कार्ड :
परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि जिन महिलाओं के स्मार्ट कार्ड अभी नहीं बने हैं, उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। कार्ड बनाने की प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी। इसके लिए दिल्ली में 38 वितरण केंद्रों और विशेष कैंपों की व्यवस्था की गई है। दक्षिण दिल्ली में नेहरू प्लेस, सरोजिनी नगर, लाजपत नगर, हौज खास और जामिया समेत कई स्थानों पर कार्ड बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा उत्तर, पूर्व और पश्चिम दिल्ली के विभिन्न डिपो व प्रमुख स्थानों पर भी केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

सभी पात्र महिलाओं को मिलेगा लाभ : सरकार के अनुसार, पात्र महिलाएं अपनी सुविधा के अनुसार नजदीकी केंद्र या विशेष कैंप में जाकर स्मार्ट कार्ड बनवा सकती हैं। कार्ड जारी करने की प्रक्रिया सभी पात्र महिलाओं के इससे जुड़ने तक जारी रहेगी। सरकार का कहना है कि योजना का उद्देश्य महिला यात्रियों के लिए सार्वजनिक परिवहन को अधिक सुगम और सुविधाजनक बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article