फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   3256 infected in 73 days, 29 deaths

73 दिन में सर्वाधिक 3256 संक्रमित, 29 मौतें

Sun, 06 Sep 2020 10:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
3256 infected in 73 days, 29 deaths
नई दिल्ली। राजधानी में कोरोना का प्रसार रोकने के लिए जितनी ज्यादा जांच की जा रही है उतने ही अधिक संक्रमित मिल रहे हैं। रविवार को 73 दिन में सर्वाधिक 3256 केस आए और 29 मरीजों की मौत हो गई। इससे पहले 25 जून को 3390 मामले आए थे। करीब 20 दिन बाद मौत का आंकड़ा भी 25 से ऊपर पहुंचा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 2188 मरीजों को छुट्टी दे दी गई है। अभी तक 1,65,973 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। रिकवरी दर 88 फीसदी से है। अब कुल संक्रमित 1,91.449 हो गए हैं और 4567 मरीज दम तोड़ चुके हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या भी 21 हजार से ज्यादा हो गई है। इनमें से विभिन्न अस्पतालों में 5101 मरीज भर्ती हैं। बीते एक माह में कोविड अस्पतालों में 37 फीसदी मरीज बढ़ गए हैं। कोविड सेंटर में भी अब 1129 मरीज भर्ती हैं। करीब एक माह बाद इन सेंटर में मरीजों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन

दिल्ली में प्रति 10 लाख की आबादी पर 93 हजार से ज्यादा जांच हो रही है। कुल जांच का आंकड़ा 1780512 हो गया है। बीते 24 घंटे में आरटी-पीसीआर से 9217 और रैपिड एंटीजन के माध्यम से 26892 जांच की गई है। संक्रमण दर 9 फीसदी रही। लगातार बढ़ते मामलों के साथ कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़कर 1076 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed