{"_id":"5c23c134bdec2256f436842a","slug":"31545847092-delhi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा को हिजाब पहनकर परीक्षा की इजाजत न देना पड़ा भारी, डीएमसी ने यूजीसी को थमाया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा को हिजाब पहनकर परीक्षा की इजाजत न देना पड़ा भारी, डीएमसी ने यूजीसी को थमाया नोटिस
Wed, 26 Dec 2018 11:28 PM IST
vivek shukla
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 26 Dec 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
यूजीसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग (डीएमसी) ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) को नोटिस जारी कर सवाल किया है कि जामिया मिल्लिया विश्वविद्यालय की छात्राओं को यूजीसी-नेट परीक्षा के दौरान हिजाब पहनने से क्यों रोका गया?
बीते सप्ताह उमैया खान नाम की छात्रा को परीक्षा देने की इजाजत नहीं दी गई थी। छात्रा का आरोप है कि रोहिणी के परीक्षा केंद्र पर उनसे हिजाब खोलने को कहा गया था।
मामला प्रकाश में आने पर डीएमसी ने यूजीसी को नोटिस जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि स्पष्ट तौर पर पूरा मामला धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ भेदभाव का है। इसका कोई कानूनी या संवैधानिक आधार नहीं है।
विज्ञापन
केरल हाईकोर्ट ने फैसला सुनाया है कि मुस्लिम महिलाएं परीक्षा केंद्रों पर हिजाब पहनकर जा सकती हैं। फैसले में कहा गया है कि सिख व मुस्लिम समुदाय के लोगों के धार्मिक अधिकार का सम्मान करना चाहिए।
डीएमसी ने यूजीसी के सचिव से सवाल किया है कि इस तरह के भेदभाव को इजाजत क्यों दी गई। कैसे एक छात्रा के साथ नेट परीक्षा में नाइंसाफी की गई।