फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   30 sanitation workers of NDMC honored

एनडीएमसी के 30 सफाई कर्मचारियों को सम्मान

Sun, 03 Oct 2021 12:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
30 sanitation workers of NDMC honored
नई दिल्ली। नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) की ओर से शनिवार को कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में सफाई मित्र सम्मान अमृत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहरी मामले और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एनडीएमसी के 30 सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर विदेश एवं संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी और आवास एवं शहरी मामलों के राज्य मंत्री कौशल किशोर भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान हरदीप पुरी ने कहा कि शहरी स्वच्छता की यात्रा स्वच्छता चैंपियन और सफाई मित्रों की समर्पित और अथक सेवाओं के बिना संभव नहीं होती। सफाई कर्मचारियों ने महामारी के समय में भी शहर को साफ सुथरा रखा है।
विज्ञापन

मीनाक्षी लेखी ने कहा कि कोरोना महामारी के समय में सफाई मित्रों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण थी। उन्होंने न केवल नई दिल्ली में बल्कि पूरे देश में अपने कर्तव्यों का अथक रूप से निर्वहन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेखी ने कहा कि एनडीएमसी लगातार सफाई कर्मियों के कौशल प्रशिक्षण और उनके काम का मशीनीकरण करने के लिए प्रयासरत है, जिससे सफाई कर्मचारियों की अधिक से अधिक स्वच्छता और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
वहीं, कौशल किशोर ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री और एक सफाई सेवक के बीच की खाई को मिटाने के लिए खुद झाड़ू उठाई थी। इसके परिणामस्वरूप अब स्वच्छता भारत में एक राष्ट्रव्यापी जन आंदोलन बन गई है।

उन्होंने लोगों से न केवल शरीर के बाहर की गंदगी को हटाने की अपील की, बल्कि नशीली दवाओं, शराब के सेवन और पान और गुटखा के सेवन को भी रोकने के लिए कहा। एनडीएमसी के अध्यक्ष धर्मेंद्र ने बताया कि दो दिनों के अंदर पालिका परिषद् के 2783 फ्रंटलाइन कर्मचारियों को सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed