फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   3 students of jamia got 6.25 lac package in corona period

कोरोना काल में जामिया के तीन छात्रों को 6.25 लाख रुपये सालाना पैकेज

Thu, 27 May 2021 11:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
3 students of jamia got 6.25 lac package in corona period
नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना काल में दुनियाभर में आर्थिक संकट के कारण लोगों का रोजगार छिन रहा है। ऐसे में जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्रों को घर बैठे कैंपस प्लेसमेंट में बंपर ऑफर मिले हैं। विश्वविद्यालय के एमएससी बैंकिंग एंड फाइनेंशियल एनालिटिकल प्रोग्राम के पहले बैच के तीन छात्रों को 6.25 लाख रुपये सालाना का पैकेज मिला है।
विज्ञापन

जामिया मिल्लिया इस्लामिया की कुलपति प्रो. नजमा अख्तर ने सभी छात्रों और शिक्षकों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में इस प्रकार अच्छे पैकेज मिलना बेहद सराहनीय है। वहीं, अर्थशास्त्र विभाग के प्रमुख प्रोफेसर हलीमा सादिया रिजवी ने भी शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों की मेहनत के साथ जामिया प्लेसमेंट सेल और समन्वयक समेत अर्थशास्त्र विभाग, कंप्यूटर विज्ञान विभाग और प्रबंधन विभाग के संयुक्त प्रयासों की वजह से विश्वविद्यालय बंद होने के बाद भी कैंपस प्लेसमेंट का सफल आयोजन हो सका है।
विज्ञापन

पहले बैच के सभी छात्रों का प्लेसमेंट में चयन
जामिया प्रशासन के मुताबिक, एमएससी बैंकिंग एंड फाइनेंशियल एनालिटिकल के प्रथम बैच के 41 छात्रों को कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में यह पैकेज ऑफर हुए हैं। इस ड्राइव में 100 फीसदी छात्रों को प्लेसमेंट मिला है। इस ड्राइव में दो प्रतिष्ठित कंपनी फ्रोनेसिस पार्टनर्स और सिआंस एनालिटिकल ने साक्षात्कार आयोजित किए थे। इसमें से तीन छात्रों को 6.25 लाख रुपये सालाना पैकेज पर सियान एनालिटिक्स, गुरुग्राम में सेवाएं देने के लिए चुना गया है। जबकि तीन अन्य को फ्रोनेसिस पार्टनर्स नोएडा में सालाना पांच लाख रुपये पैकेज ऑफर हुआ है। इसके अलावा, कई और कंपनियों जैसे एक्सीडेन्स, बाईजूस और अन्य ने भी शैक्षणिक सत्र 2019-21 के इस बैच के प्लेसमेंट की पेशकश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed