फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   250 postgraduate and DM students and 100 MBBS graduates received degrees

Delhi News: 250 स्नातकोत्तर व डीएम छात्रों और 100 एमबीबीएस स्नातकों को मिलीं डिग्रियां

Sat, 20 Sep 2025 07:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 07:13 PM IST
विज्ञापन
250 postgraduate and DM students and 100 MBBS graduates received degrees
एबीवीआईएमएस और आरएमएल के 11वें दीक्षांत समारोह का हुआ समापन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अटल बिहारी वाजपेयी आयुर्विज्ञान संस्थान (एबीवीआईएमएस) और डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल की ओर से मनाए जा रहे चार दिवसीय स्थापना दिवस सप्ताह का समापन शनिवार को हुआ। कार्यक्रम भारत मंडपम के प्लेनरी हॉल में 11वें दीक्षांत समारोह के साथ हुआ। समारोह में 250 स्नातकोत्तर और डीएम छात्रों और 100 एमबीबीएस स्नातकों के पहले बैच को डिग्रियां दी गईं। इस अवसर पर एबीवीआईएमएस (संहिता) की वार्षिक रिपोर्ट भी जारी की गई। साथ ही, मेधावी छात्रों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित भी किया गया।

समारोह की अध्यक्षता राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के अध्यक्ष डॉ. अभिजात चंद्रकांत सेठ ने की। उन्होंने देश में डॉक्टरों की संख्या बढ़ाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर दिया, ताकि देशभर में 1:1000 का एक समान डॉक्टर-रोगी अनुपात बनाए रखने की विश्व स्वास्थ्य संगठन की सिफारिश को पूरा किया जा सके। डॉ. शेठ ने स्नातक (यूजी) से स्नातकोत्तर (पीजी) के बीच 1:1 का संतुलित अनुपात हासिल करने के लिए चल रहे प्रयासों की भी जानकारी दी।
विज्ञापन


स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव डॉ. विनोद कोतवाल ने बताया कि यह अवसर छात्रों की वर्षों की कड़ी मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा का अर्थ केवल रोग का उपचार करना नहीं है, बल्कि पीड़ित रोगियों की देखभाल करना भी है। स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक (डीजीएचएस) डॉ. सुनीता शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed