फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   25 thousand help given to people who have suffered

हिंसा पीड़ितों को मिलने लगी 25 हजार की तत्काल सहायता राशि

Mon, 02 Mar 2020 01:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
25 thousand help given to people who have suffered
नई दिल्ली। हिंसा से प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत के लिए 25-25 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी गई। हिंसा से प्रभावित सभी चार सब डिवीजनों में अधिकारियों ने पीड़ितों को तत्काल राहत देते हुए नकद राशि दी। सहायता राशि पीड़ितों के घर जाकर दी गई। अधिकारियों का कहना है कि कुछ पीड़ित के परिजन एसडीएम दफ्तर पहुंचकर रुपये ले गए।
विज्ञापन

दिल्ली हिंसा से पीड़ित परिवारों को राहत एवं पुनर्वास कार्य के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सरकार ने मुआवजा देने का एलान किया था। हिंसा में मृतक परिवारों, जिनके घर जले हैं, उन परिवारों को तत्काल राहत देने के लिए 25-25 हजार रुपये नकद देने की भी घोषणा की गई थी। वहीं, हिंसा पीड़ितों को मुआवजा देने के लिए सूची तैयार की जा रही है। पीड़ित नार्थ ईस्ट जिलाधिकारी कार्यालय में बने काउंटर के साथ एनजीओ के माध्यम से आवेदन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed