{"_id":"5e8778ff8ebc3e72b7540ab9","slug":"25-staff-of-ps-nizamuddin-is-on-leave-ashram-news-noi5027869194","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजामुद्दीन थाने के 25 फीसदी स्टाफ को घर भेजा, 10 दिन करेंगे आराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजामुद्दीन थाने के 25 फीसदी स्टाफ को घर भेजा, 10 दिन करेंगे आराम
Sat, 04 Apr 2020 06:20 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 06:20 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी मरकज देश में कोरोना फैलाने का सबसे बड़ा केंद्र बनकर उभरा है। इस मरकज के पास ही निजामुद्दीन थाना है। इसमें तैनात पुलिसकर्मियों ने मरकज से जमातियों को निकालने का काम किया था। इसे देखते हुए निजामु्द्दीन थाने के 25 फीसदी स्टाफ को आराम करने के लिए घर भेज दिया गया है।
अब तक किसी भी पुलिसकर्मी को न तो क्वारंटीन किया गया है और न ही किसी में कोरोना के लक्षण दिखे हैं। दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पुलिस प्रवक्ता अनिल मित्तल ने बताया कि निजामुद्दीन थाने में तैनात 25 फीसदी पुलिसकर्मियों को दस दिन के लिए घर भेजा गया है।
इससे पहले घर भेजा गया 25 फीसदी स्टाफ शुक्रवार को लौट आया। रोटेशन के तहत अब अन्य पुलिसकर्मियों को भेजा गया है। दक्षिण-पूर्व जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूरे निजामुद्दीन थाने को सैनिटाइज किया गया है।
विज्ञापन
अब तक किसी भी पुलिसकर्मी में खांसी व जुकाम आदि के लक्षण नहीं दिखे हैं। हालांकि दिल्ली पुलिस के आयुक्त एसएन श्रीवास्तव के आदेश पर हर थाने से 25 फीसदी स्टाफ को दस दिन के लिए घर भेजा जा रहा है।