{"_id":"6296b022f922b32fdb145f10","slug":"23000-challans-of-drivers-for-violating-bus-lanes","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: निजी वाहन चालकों के 22912 व बस चालकों के खिलाफ हुए 902 चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: निजी वाहन चालकों के 22912 व बस चालकों के खिलाफ हुए 902 चालान
Wed, 01 Jun 2022 05:47 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 01 Jun 2022 05:47 AM IST
सार
परिवहन मंत्री ने अधिकारियों को बस लेन को साफ करने और बसों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने और उनका उचित प्रबंधन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
डीटीसी बस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
परिवहन विभाग ने बस लेन का उल्लंघन करने वाले कुल 23,814 वाहन चालकों के चालान किए हैं। इनमें बस लेन का उल्लंघन करने वाले बस चालकों के 902 और बस लेन में पार्किंग करने वाले निजी वाहन मालिकों के 22912 चालान किए गए हैं। इस कार्रवाई के तहत कुल 378 वाहनों पर गलत पार्किंग के लिए उठाने की कार्रवाई की गई है। यह चालान 30 मई तक किए गए हैं।
विज्ञापन
परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने मंगलवार को यूसुफ सराय मार्केट और एम्स मेट्रो स्टेशन के बीच चल रहे बस लेन प्रवर्तन अभियान का औचक निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और प्रवर्तन कर्मचारियों के साथ लेन ड्राइव के तहत की जा रही की कार्रवाई की समीक्षा की।
विज्ञापन
परिवहन मंत्री ने अधिकारियों को बस लेन को साफ करने और बसों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने और उनका उचित प्रबंधन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। दिल्ली सरकार ने एक अप्रैल 2022 को सड़क सुरक्षा को बढ़ाने, भीड़भाड़ कम करने और बस सेवा में सुधार के लिए बस चालकों और मालवाहक वाहनों के लिए एक प्रवर्तन अभियान शुरू किया था।
विज्ञापन
अभियान के दौरान डीटीसी और क्लस्टर बसें अपनी बस लेन में चल रही हैं और केवल चिन्हित बस स्टॉप पर रुकती हैं। किसी अन्य वाहन को बस लेन में चलने और खड़े करने की अनुमति नहीं है। हालांकि, ऑटो-रिक्शा, टैक्सी, तीन पहिया सामान और सभी निजी वाहनों के यात्रियों को निर्धारित बस कतार आश्रयों (बीक्यूएस) से लगभग 75 मीटर आगे ले जाने और छोड़ने की अनुमति दी गई है।
विभाग ने फोल्डेबल प्लास्टिक बैरिकेड, रिफ्लेक्टिव जैकेट, एलईडी फ्लैश लाइट सेफ्टी बटन, प्लास्टिक ट्रैफिक सेफ्टी कोन, लकड़ी और वाहनों के लिए रिफ्लेक्टर खरीदने का निर्देश दिया है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि प्रवर्तन टीमें आधुनिक उपकरणों से लैस हो। साथ ही विभाग नए प्रवर्तन वाहनों को किराये पर लेने और खरीदने की प्रक्रिया भी कर रहा है।
परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि लगभग सभी बसें अब लेन में चल रही हैं और बस लेन के अनुशासन का पालन कर रही हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली की सड़कों पर नागरिकों की सुरक्षा और आरामदायक सफर सुनिश्चित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।