{"_id":"5d8d218d8ebc3e016a181e17","slug":"20-lakh-looted-ashram-news-noi4638258195","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी कंपनी के कर्मचारियों से 20 लाख की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी कंपनी के कर्मचारियों से 20 लाख की लूट
Fri, 27 Sep 2019 06:05 AM IST
नोएडा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 06:05 AM IST
विज्ञापन
लूट (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर-पश्चिम जिले के केशवपुरम इलाके में बुधवार रात बाइक सवार बदमाशों ने निजी कंपनी के कर्मचारियों से 20 लाख रुपये लूट लिए। वारदात के समय कर्मचारी चांदनी चौक से कैश कलेक्शन कर बवाना स्थित अपनी कंपनी लौट रहे थे। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक कन्हैया और उसका साथी भरत बवाना में एल्युमीनियम फॉयल बनाने की कंपनी में कैश कलेक्शन एजेंट का काम करते हैं। बुधवार शाम दोनों को चांदनी चौक व आसपास के कुछ कारोबारियों से नकदी लेने के लिए भेजा गया था। वापसी में दोनों 20 लाख रुपये लेकर बाइक से बवाना लौट रहे थे। करीब नौ बजेवजीरपुर डिपो के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर दोनों को रोक लिया। इसके बाद उनसे रुपयों से भरा बैग लूटकर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन