फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   1647 new covid-19 case, total 42829

एक दिन में आए कोरोना के 1647 नए केस,कुल संक्रमितों का आंकड़ा 42,829

Tue, 16 Jun 2020 01:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
1647 new covid-19 case, total 42829
नई दिल्ली। राजधानी में सोमवार को तीन दिन बाद कोरोना के मरीजों की संख्या दो हजार से कम रही। बीते 24 घंटों में 1647 नए केस मिले और 73 मरीजों की मौत हो गई। वहीं, 604 मरीजों को इलाज के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, अब कुल संक्रमितों की संख्या 42,829 हो गई है और 1400 मरीजों की मौत हो चुकी है। हेल्थ बुलेटिन यह बताया गया है कि कोविड विशेष अस्पतालों में इस समय कुल 5420 मरीज भर्ती हैं। इनमें 794 आईसीयू,197 वेंटिलेटर पर हैं। बुलेटिन के मुताबिक, सोमवार को को विभिन्न अस्पतालों में 780 नए मरीज भर्ती हुए। कोविड हेल्थ सेंटर में 142 और कोविड केयर सेंटर में 1,225 मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें हेल्थ सेंटर में 344 और कोविड केयर सेंटर में 5,974 मरीजों को रखने की क्षमता है।
विज्ञापन

छह दिन बाद संक्रमण दर में गिरावट
सोमवार को 6,105 लोगों की जांच में 1647 संक्रमित मिले। यानी, संक्रमण दर 27 फीसदी रही। इससे पहले 10 जून को भी संक्रमण दर इतनी ही थी। उसके बाद लगातार यह दर बढ़ती जा रही थी, जिसमें छह दिन बाद कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली के हालात
संक्रमित 42,829
मौत 1400
ठीक हुए 16427
सक्रिय मामले 25,002
जांच 296697
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed