फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   डीटीसी बस चालक ने नही किया था बस का गेट बंद,12वीं का छात्र गिरा

डीटीसी बस चालक ने नही किया था बस का गेट बंद,12वीं का छात्र गिरा

Thu, 09 May 2019 05:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 05:23 AM IST
विज्ञापन
डीटीसी बस चालक ने नही किया था बस का गेट बंद,12वीं का छात्र गिरा
दूसरी खबर गाजियाबाद के लिए उपयोगी
विज्ञापन


चालक ने बंद नहीं किया गेट, 12वीं
का छात्र चलती बस से गिरा, घायल
वजीराबाद के गांधी विहार में रिंग रोड पर हादसा, पैर पर चढ़ा बस का पहिया
- कमर और एक टांग में गंभीर चोट, सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर में भर्ती, चालक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में डीटीसी बस चालक की वजह से 12वीं का छात्र उज्ज्वल झा (16) चलती बस से गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गया। चालक ने बस को दरवाजा बंद किए बिना ही चला दिया। गेट पर खड़ा उज्ज्वल भीड़ अधिक होने के कारण चलती बस से गिर गया। उसकी एक टांग पर बस का पिछला पहिया चढ़ गया। उसे कश्मीरी गेट स्थित सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर है। पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाकर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज कर आरोपी चालक सतीश कुमार (45) को गिरफ्तार कर लिया है। बस को कब्जे में ले लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक, उज्ज्वल झा गली नंबर-11, बाबा मोहन राम कॉलोनी, मुकुंदपुर में पिता इंदल झा व अन्य परिजनों के साथ रहता है। वह नेहरू विहार स्थित सर्वोदय विद्यालय में 12वीं कक्षा का छात्र है। सोमवार दोपहर स्कूल की छुट्टी होने के बाद वह एक बस से गांधी विहार के बस स्टैंड पहुंचा। इसी दौरान हरे रंग की डीटीसी बस गांधी विहार, रिंग रोड पर पहुंची। बस में बहुत ज्यादा भीड़ थी। उज्ज्वल बस में चढ़ गया, लेकिन भीड़ के कारण दरवाजे पर ही रह गया। आरोप है कि चालक ने बिना दरवाजा बंद किए ही बस एकदम चला दी। इससे उज्ज्वल नहीं गिर गया। बस का पिछला पहिया टांग पर चढ़ने से उसकी टांग व कमर में गंभीर चोट लगी।
विज्ञापन


सड़क हादसे में साले की मौत, जीजा घायल
नई दिल्ली। तीस हजारी कोर्ट की लाल बत्ती के पास मंगलवार रात बाइक सवार जीजा-साले हादसे का शिकार हो गए। दोनों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया। एलएनजीपी अस्पताल में इलाज के दौरान साले सुमित शर्मा (26) की मौत हो गई, जबकि जीजा को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिल गई। पुलिस के मुताबिक, दोनों परिवार के साथ गाजियाबाद में रहते थे। मंगलवार रात दोनों किसी रिश्तेदार को देखने के लिए बाड़ा हिंदूराव अस्पताल जा रहे थे। इसी दौरान दोनों हादसे का शिकार हो गए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हादसे के समय दोनों ने शराब पी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed