फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   डिवाइडर से टकराने केबाद टैंकर के परखच्चे उड़े

डिवाइडर से टकराने केबाद टैंकर के परखच्चे उड़े

Thu, 09 May 2019 05:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 05:23 AM IST
विज्ञापन
डिवाइडर से टकराने केबाद टैंकर के परखच्चे उड़े
डिवाइडर से टकराकर उड़े टैंकर
विज्ञापन

के परखचे, रिंग रोड पर जाम
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। लाजपत नगर इलाके के नेहरू नगर में बुधवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे रिंग रोड पर पानी का तेज रफ्तार टैंकर डिवाइडर में भीषण टक्कर मार विपरीत कैरिज्वे पर पहुंच गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टैंकर के परखचे उड़ गए। बताया जा रहा है कि टैंकर के ब्रेक फेल हो गए थे। दुर्घटना में टैंकर ड्राइवर का सहायक घायल हो गया। इस दुर्घटना के बाद रिंग रोड पर काफी लंबा जाम लग गया। लोग घंटों तक जाम में फंसे रहे। जाम को खुलवाने में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए थे।
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पानी का टैंकर सराय कालेखां से वसंत विहार की ओर जा रहा था। नेहरू नगर रिंग रोड पर पहुंचते ही टैंकर के ब्रेक फेल गए। टैंकर की स्पीड ज्यादा थी, इसलिए चालक उस पर कंट्रोल नहीं कर पाया। टैंकर डिवाइडर को टक्कर मारकर फांदते हुए विपरीत कैरिज्वे पर पहुंच गया। गनीमत थी कि सुबह के समय रिंग रोड पर वाहनों की संख्या कम थी, इस कारण बड़ा हादसा नहीं हुआ। सूचना पाकर पहुंची पुलिस को टैंकर चालक यश ने बताया कि टैंकर के ब्रेक फेल गए थे। घायल हेल्पर को अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


गीता कॉलोनी में महिला बीएलओ का बैग लूटा
नई दिल्ली। गीता कॉलोनी थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) महिला योगेश्वरी वर्मा (53) से दिनदहाड़े बैग लूट लिया। बैग में नकदी व ज्वेलरी के अलावा मतदाता पर्चियां और चुनाव संबंधी रजिस्टर रखे थे। गीता कॉलोनी थाना पुलिस ने मामला हल्की धाराओं में दर्ज किया है। शाहदरा जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सराय कालेखां इलाके में परिवार के साथ रहने वाली योगेश्वरी वर्मा बुधवार सुबह 8 बजे स्कूटी से ताज एन्क्लेव स्थित मतदान केंद्र जा रही थीं। रानी गार्डन, गीता कॉलोनी के पास दो बदमाश आए और अपनी बाइक योगेश्वरी वर्मा की स्कूटी से सटा दी। इसके बाद वे स्कूटी के आगे रखे बैग को लूटकर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed