फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   पैदल चलने वालों को शॉपिंग के दौरान नहीं होगी परश्ेनी

पैदल चलने वालों को शॉपिंग के दौरान नहीं होगी परश्ेनी

Mon, 06 May 2019 05:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 05:51 AM IST
विज्ञापन
पैदल चलने वालों को शॉपिंग के दौरान नहीं होगी परश्ेनी
पैदल चलने वालों को शॉपिंग के दौरान नहीं होगी परेशानी
विज्ञापन

- करोल बाग की तर्ज पर कीर्ति नगर और कमला मार्केट को भी किया जाएगा विकसित
- वैकल्पिक पार्किंग की व्यवस्था सहित सार्वजनिक वाहनों के इस्तेमाल को किया जाएगा प्रोत्साहित
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। करोल बाग क्षेत्र को जाम से मुक्त बनाने के बाद राजधानी की अन्य मार्केट को भी पैदल चलने वालों के लिए सुलभ बनाने की दिशा में उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने पहल शुरू कर दी है। करोल बाग की तर्ज पर कीर्ति नगर और कमला मार्केट क्षेत्र को भी विकसित किया जाएगा। इसके लिए वैकल्पिक पार्किंग की व्यवस्था सहित सार्वजनिक वाहनों के इस्तेमाल को प्रोत्साहित किया जाएगा। करोल बाग में पायलट प्रोजेक्ट के तहत शुरू की गई पार्किंग के शुल्क में भी बढ़ोतरी की गई है, ताकि मार्केट में कम से कम निजी वाहनों को लाया जा सके। इससे जाम में कमी आएगी तो दूसरी तरफ पैदल चलने वालों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
निगम आयुक्त वर्षा जोशी ने बताया कि बाजारों में खरीदारों को पैदल चलने व वाहनों को लेकर जाने में काफी दिक्कतें आ रही थी, जिसे देखते हुए चुनाव के बाद अन्य क्षेत्रों में इस तरह की परियोजनाएं शुरू की जाएंगी। करीब दो महीने पहले करोल बाग के अजमल खां रोड पर वाहनों की बेतरतीब पार्किंग के कारण होने वाली समस्या को दूर करने की दिशा में पहल की गई। इसके तहत खाली पड़ी निगम की जमीन को पार्किंग में तब्दील किया जा रहा है। जिससे कि वाहनों का लोड सड़क पर कम होगा और लोगों को आने वाली परेशानी कम होगी। वे आराम से बाजार में घूमकर खरीदारी कर सकेंगे।
विज्ञापन


600 मीटर क्षेत्र में सुलभ होगा आवागमन
योजना के तहत अजमल खां रोड के करीब 600 मीटर क्षेत्र को पैदल चलने वालों के लिए सुविधाजनक बनाया गया है। इस पर रेहड़ी और पटरी लगाने वालों के लिए स्थान नियत करने सहित ट्रैफिक प्रबंधन को भी बेहतर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैकल्पिक पार्किँग की है व्यवस्था
वाहनों के कारण होने वाली समस्या को दूर करने के लिए वैकल्पिक पार्किंग का इंतजाम किया गया है। हालांकि इसके शुल्क में बढ़ोतरी की गई है। पहले घंटे के लिए 40 रुपये, दूसरे घंटे के लिए 50 रुपये, दो से तीन घंटे के लिए यह दर 60 रुपये, तीन से पांच घंटे के लिए 70 रुपये जबकि पांच घंटे से अधिक वक्त के लिए कार पार्किंग के लिए 300 रुपये का शुल्क लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed