फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   14 private hospitals declared covid special 80 perscent ICU beds in 19 private hospitals reserved for Corona patients

दिल्ली : 14 निजी अस्पताल में सिर्फ कोरोना मरीजों को मिलेगा इलाज, 19 में आईसीयू बेड की व्यवस्था

Mon, 12 Apr 2021 10:23 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Mon, 12 Apr 2021 10:23 PM IST
सार

दिल्ली में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने 14 निजी अस्पतालों को कोविड विशेष घोषित कर दिया है। वहीं, 19 निजी अस्पतालों में 80 फीसदी और 82 अस्पतालों में 60 फीसदी आईसीयू बेड कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित किए गए।

विज्ञापन
14 private hospitals declared covid special 80 perscent ICU beds in 19 private hospitals reserved for Corona patients
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने 14 निजी अस्पतालों को कोविड विशेष घोषित कर दिया है। वहीं, 19 निजी अस्पतालों में 80 फीसदी और 82 अस्पतालों में 60 फीसदी आईसीयू बेड कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित किए गए। वहीं छह सरकारी अस्पताल में 593 बेड कोविड मरीजों के लिए बढ़ाए गए। सोमवार को शहर में 14 निजी अस्पतालों को ‘पूर्ण कोविड-19 अस्पताल’ घोषित कर दिया और उन्हें अगले आदेश तक गैर कोविड-19 मरीजों की भर्ती नहीं करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन


स्वास्थ्य सेवाएं महानिदेशालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक साथ ही, 19 निजी अस्पतालों को कम से कम से अपने 80 प्रतिशत आईसीयू बिस्तरों को कोराना वायरस संबंधी उपचार के लिए आरक्षित करने का निर्देश दिया गया है। इस आदेश के अनुसार 82 निजी अस्पतालों को कम से कम अपने 60 प्रतिशत आईसीयू बिस्तरोंको कोविड-19 मरीजों की खातिर आरक्षित करने को कहा गया है।
विज्ञापन


आदेश में कहा गया है, ‘‘ इसके अलावा, 101 निजी अस्पतालों को अपने वार्ड के कम से कम 60 प्रतिशत आईसीयू बिस्तरों को कोविड-19 संबंधी उपचार के लिए आरक्षित करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी अस्पतालों में बढ़ाए गए बेडों की सूची
अस्पताल कोरोना मरीजों के लिए बेड आरक्षित वेंटिलेटर के साथ आईसीयू बेड बिना वेंटिलेटर के आईसीयू बेड एस्क्लेशन के बाद कोविड बेड एस्क्लेशन के बाद वेंटिलेटर के साथ आईसीयू बेड   एस्क्लेशन के बाद वेंटिलेटर के बिना आईसीयू बेड
आरजीएसएस हॉस्पीटल 500 200 0 650 200 250
बुराड़ी हॉस्पीटल 320 30 0 450 30 20
डीडीयू हॉस्पीटल 100 30 0 200 24 76
डीसीबी हॉस्पीटल 100 10 0 213 14 61
बीएसए हॉस्पीटल 100 30 0 200 30 70
आंबेडकर हॉस्पीटल 200 0 0 200 0 10


राजधानी में कोरोना संक्रमण से खतरनाक होते हालातों  देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने 101 निजी अस्पतालों को कोरोना मरीजों के लिए बेड आरक्षित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही 14 बड़े निजी अस्पतालों को कोविड विशेष बना दिया गया है।


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक,  19 निजी अस्पतालों में 80 फ़ीसदी और 82 अस्पतालों में 60 फीसदी आइसीयू बेड कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसके अलावा सरकार ने 100 से अधिक अन्य निजी अस्पतालों को भी कोरोना का इलाज शुरू करने और अपनी कुल क्षमता के 60 फीसद वार्ड बेड कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित करने के निर्देश दिए हैं।  इससे पहले सरकार ने इन अस्पतालों को अपने 50 फीसद बेड कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित करने निर्देश दिए थे, लेकिन मरीजों की लगातार बढ़ रही संख्या को देखते हुए दोबारा अधिक बेड आरक्षित करने का आदेश दिया गया है।

ये 14 निजी अस्पताल बने कोविड विशेष
इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल
 होली फैमिली अस्पताल
 सर गंगाराम अस्पताल
महाराजा अग्रसेन अस्पताल
मैक्स सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल,
(शालीमार बाग) फोर्टिस अस्पताल
(शालीमार बाग) मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल
वेंकटेश्वर अस्पताल
श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट
 जयपुर गोल्डन अस्पताल
माता चानन देवी अस्पताल
पुष्पावती सिंघानिया अस्पताल
 मनीपाल अस्पताल
सरोज सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed