{"_id":"687670114312ca2622002816","slug":"14-icu-beds-will-be-started-soon-in-gtb-hospital-ashram-news-c-340-1-del1004-97636-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: जीटीबी अस्पताल में जल्द शुरू होंगे 14 आईसीयू बेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: जीटीबी अस्पताल में जल्द शुरू होंगे 14 आईसीयू बेड
विज्ञापन
- इमरजेंसी वार्ड को अपग्रेड कर वेंटिलेटर आधारित मॉनिटरिंग सिस्टम और अत्याधुनिक उपकरणों से किया जाएगा लैस
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के सबसे बड़े जीटीबी अस्पताल में जल्द 14 नए आईसीयू बेड शुरू होंगे। वहीं इमरजेंसी वार्ड को अपग्रेड कर वेंटिलेटर आधारित मॉनिटरिंग सिस्टम और अत्याधुनिक उपकरणों से लैस किया जाएगा। मंगलवार को दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने अस्पताल में चिकित्सा अधीक्षक और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने अस्पताल की पुरानी और खराब पड़ी लिफ्ट को तत्काल बदलकर तुरंत चालू करने के निर्देश दिए।
मंत्री ने अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश देते हुए कहा कि अत्याधुनिक जीवन रक्षक उपकरणों से अपग्रेड किया जाए। वहीं अस्पताल के कैंपस में खुले पड़े सभी बिजली के तारों को तुरंत उचित तरीके से कवर किया जाए। मंत्री ने कहा कि अस्पताल में दिल्ली सहित आस-पास के सीमावर्ती इलाकों से बड़ी संख्या में लोग रोजाना इलाज करवाने पहुंचते हैं। इसके कारण अस्पताल में मरीजों की भीड़ रहती है। मरीजों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मंत्री ने अस्पताल में भीड़ के प्रबंधन की प्रभावी योजना लागू करने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने मरीजों की आवाजाही और अतिरिक्त सहायता डेस्क जैसी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि ऐसी व्यवस्था बनाएं, जिससे अस्पताल पहुंचे मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा और परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
मंत्री ने चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश देते हुए कहा कि अस्पताल में चल रहे सभी सिविक और इंफ्रास्ट्रक्चर के कार्यो की प्रगति का खुद निरीक्षण करें और इसकी विस्तृत रिपोर्ट जल्द से जल्द सौंपें।